चीनी उप राष्ट्रपति हानचंग ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की
बीजिंग, 28 मार्च (आईएएनएस)। स्थानीय समयानुसार 25 से 27 मार्च तक चीनी उप राष्ट्रपति हानचंग ने दक्षिण अफ्रीकी उप राष्ट्रपति पौल माशाटिले के निमंत्रण पर दक्षिण अफ्रीका की औपचारिक यात्रा की।
उन्होंने केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से भेंट की, उप राष्ट्रपति माशाटिले के साथ चीन-दक्षिण अफ्रीका द्विपक्षीय समिति के नौवें पूर्णाधिवेशन की सह अध्यक्षता की और दक्षिण अफ्रीकी संसद अध्यक्ष थोको डिडिजा से मुलाकात की।
रामफोसा से भेंट के दौरान हान चंग ने कहा कि चीन दोनों देशों के संबंधों के विकास को बड़ा महत्व देता है और दक्षिण अफ्रीका के साथ मिलकर दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों द्वारा स्थापित नये युग में चीन-दक्षिण अफ्रीका चौतरफा रणनीतिक साझेदारी के निरंतर विकास को बढ़ाने को तैयार है।
हान चंग ने कहा कि चीन दक्षिण अफ्रीका के साथ शीघ्र ही समान विकास की आर्थिक साझेदारी संधि की प्रारंभिक उपलब्धि के इंतजाम पर सहमति बनाने को उत्सुक है, ताकि दक्षिण अफ्रीका को चीन के शून्य टैरिफ कदम से लाभ मिले। चीन अपने उद्यमों को दक्षिण अफ्रीका में निवेश बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। इसके साथ ही उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका चीनी उद्यमों के लिए अधिक स्थिर वाणिज्यक वातावरण तैयार करेगा। चीन दक्षिण अफ्रीका के साथ वैश्विक दक्षिण की आवाज बुलंद करने को तैयार है।
रामफोसा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका और चीन के संबंधों की विशिष्टता और रणनीतिक महत्व है। दक्षिण अफ्रीका शून्य टैरिफ नीति का अच्छा इस्तेमाल करेगा। दक्षिण अफ्रीका चीन के साथ बहुपक्षीय तंत्रों में संपर्क और मजबूत करने को तैयार है।
(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   28 March 2026 5:43 PM IST












