'चुम्मा लेला राजा जी' के रिहर्सल में अक्षरा सिंह ने बहाया पसीना, इस तरह तैयार हुआ डांस
मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने की सफलता के पीछे सिर्फ म्यूजिक और लिरिक्स ही नहीं, बल्कि अक्षरा सिंह की मेहनत और परफॉर्मेंस भी एक बड़ी वजह है। शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में अक्षरा ने बताया कि इस गाने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है।
वीडियो में अक्षरा सिंह डांस प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। क्लिप में पूरा सेटअप दिखाई दे रहा है, जिसमें उनकी पूरी टीम मौजूद है और हर कोई डांस के मूव्स को परफेक्ट बनाने में जुटा हुआ है। वीडियो में अक्षरा शूट से पहले रिहर्सल करती दिख रही है, वह हर स्टेप को शानदार तरीके से कर रही हैं।
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''तैयारी से परफेक्शन तक, ग्लो अप कैसा लगा?''
'चुम्मा लेला राजा जी' गाने की बात करें तो यह एक रोमांटिक गाना है। इसमें अक्षरा सिंह और सनम जौहर की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। अक्षरा सिंह के एक्सप्रेशन्स गाने को और भी खास बनाते हैं। गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं, और म्यूजिक विनय विनायक ने कंपोज किया है। इसे निर्देशक मोहित सरीन ने डायरेक्ट किया है।
अब अक्षरा सिंह की बात करें तो, उनका जन्म बिहार में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2010 में एक्शन ड्रामा फिल्म 'सत्येमव जयते' से की थी, जिसमें उन्होंने रवि किशन के साथ मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद 2011 में उन्होंने 'प्राण जाए पर वचन न जाए' में काम किया। उन्होंने 2016 में रोमांटिक ड्रामा 'ए बलमा बिहार वाला' में खेसारी लाल यादव के साथ और 2017 में एक्शन ड्रामा 'सत्या, तबादला' और 'मां तुझे सलमा' में पवन सिंह के साथ अभिनय किया।
अक्षरा ने 2015 में हिंदी टेलीविजन में 'काला टीका'' और 'सर्विस वाली बहू' से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक धारावाहिकों 'सूर्यपुत्र कर्ण' में गांधारी और 'पोरस' में महारानी कादिका की भूमिका निभाई। उनके फिल्मी सफर में 'सौगंध गंगा मईया की', 'दिलेर', 'साथिया', 'धड़कन', 'सरकार राज', 'लव मैरिज', और 2025 में 'रूद्र-शक्ति' जैसी फिल्में शामिल हैं। वह 'बिग बॉस ओटीटी' की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   3 April 2026 11:57 AM IST












