कभी 15 लोगों के सामने गाया गाना, आज लाखों की भीड़ होती है इकट्ठी; जैस्मीन सैंडलस ने बताया अपना सफर
मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। जानी-मानी सिंगर जैस्मीन सैंडलस इन दिनों 'धुरंधर' की सफलता का आनंद ले रही है। फिल्म के लिए गाए गाने सुपरहिट रहे हैं। उनके सफर की बात करें, तो उन्होंने 2012 में दिल्ली के एक छोटे से क्लब से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वह लाखों की भीड़ के सामने कॉन्सर्ट करती हैं। दरअसल, जैस्मीन ने सोशल मीडिया पर अपने पुराने दिनों की यादें साझा कीं और अपने बदलते वक्त के बारे में बताया।
जैस्मीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह 2012 में एक छोटे क्लब में गाती नजर आ रही हैं। उस समय उनके सामने सिर्फ 15 लोग थे, लेकिन उनका उत्साह आज भी वैसा ही है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि चाहे उस समय के कम लोग हों या आज की भीड़, परफॉर्म करने का जुनून और इंटेंसिटी कभी बदलती नहीं है।
उन्होंने बताया कि फेम और सक्सेस किसी को नहीं बदलते बल्कि वे दिखाते हैं कि आप असल में कौन हैं।
इसके साथ ही जैस्मीन ने बताया, ''फैंस मुझे मेरे पुराने वीडियो और तस्वीरें भेज रहे हैं, जो करियर के शुरुआती दिनों की याद दिलाती हैं। मैं फैंस का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मेरे सफर को देखा और मेरी सफलता का हिस्सा बने। यह इस पोस्ट साझा करने में खुशी महसूस हो रही है, क्योंकि इससे मुझे अपने पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं।''
जैस्मीन ने अपनी पोस्ट में लिखा, "फैंस के भेजे गए फोटो और वीडियो मेरे अंदर नई एनर्जी लाते हैं। यह देखकर बहुत खुशी होती है कि लोग मेरे शुरुआती संघर्ष को भी याद रखते हैं और मेरा समर्थन करते हैं। उन्होंने तब मेरे सफर में साथ दिया, जब मैं इतनी पॉपुलर नहीं थी।"
जैस्मीन ने अपने सफर को खूबसूरत बताया और कहा, ''मैंने अपने सपनों में पूरी तरह खुद को झोंक दिया। मेरा मानना है कि यही जुनून और समर्पण मुझे आज इस मुकाम तक ले आया है। मैंने अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी मेहनत और लगन दिखाई और यही वजह है कि आज मैं बड़े मंचों पर चमक रही हूं।''
उन्होंने कहा, ''अपने पुराने जीवन को छोड़ना और नए जीवन को अपनाना बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह बदलाव जीवन का एक निर्णायक अध्याय था, जिसने मुझे आज की सफलता दिलाई। इस बदलाव ने मुझे मजबूत और आत्मविश्वासी इंसान बनाया।''
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   3 April 2026 11:19 AM IST












