शिखर पहाड़िया के जन्मदिन पर वीर को याद आए बचपन के दिन, खुशी कपूर ने भी जताया प्यार
मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। परिवार और बचपन की यादें हमेशा दिल को छू जाती हैं। जब सितारों की ऐसी यादें सोशल मीडिया पर साझा की जाएं, तो फैंस उनसे काफी जुड़ाव महसूस करते हैं। इस कड़ी में एक खास मौके पर अभिनेता वीर पहाड़िया ने अपने भाई शिखर पहाड़िया के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर कुछ भावनात्मक तस्वीरें साझा कीं। दरअसल, वीर ने अपने भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके बचपन के अनदेखे पलों को साझा किया।
3 अप्रैल को शिखर पहाड़िया 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर भाई वीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ पुराने फोटो एल्बम की झलकियां साझा कीं। इनमें से एक तस्वीर में शिखर बेहद छोटे नज़र आ रहे हैं और उन्होंने रेड कलर की डंगरी पहनी हुई है। तस्वीर में उनकी मासूमियत साफ झलक रही थी। इस फोटो के साथ उन्होंने एक 'हैप्पी' स्टिकर का भी इस्तेमाल किया।
वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों भाई छोटे बच्चों के रूप में है। इस तस्वीर पर वीर ने कैप्शन 'बर्थडे' लिखा गया था। अन्य तस्वीर में पूर्व वरिष्ठ राजनेता सुशील कुमार शिंदे दिखाई दे रहे थे। इस फोटो में सुशील कुमार शिंदे दोनों छोटे बच्चों के हाथ पकड़े हुए नजर आए।
इस फोटो के साथ वीर ने 'टू यू' लिखा। हर तस्वीर के कैप्शन को मिलाया जाए, तो वीर ने खास अंदाज में शिखर को 'हैप्पी बर्थडे टू यू' विश किया।
इस मौके पर अभिनेत्री खुशी कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शिखर को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक प्यारी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में शिखर खुशी को गले लगाते हुए नज़र आए। फोटो पोलारॉइड स्टाइल में थी। तस्वीर के नीचे हाथ से लिखा गया नोट भी था, जिसमें लिखा था – 'मेरे फेवरेट इली को जन्मदिन की बधाई।'
खुशी कपूर और शिखर पहाड़िया के बीच काफी बॉन्डिंग है। शिखर को अक्सर खुशी और उनकी बहन जान्हवी कपूर के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   3 April 2026 11:03 AM IST












