राइट्स में रेजिडेंट इंजीनियर बनने का मौका, 27 अप्रैल तक करें आवेदन

राइट्स में रेजिडेंट इंजीनियर बनने का मौका, 27 अप्रैल तक करें आवेदन
रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड (आरआईटीईएस) ने रेजिडेंट इंजीनियर के कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)।रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड (आरआईटीईएस) ने रेजिडेंट इंजीनियर के कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

राइट्स की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है।

राइट्स ने जिन 5 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उसके लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार मैकेनिकल/सिविल/इंस्ट्रुमेंटेशन/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास निर्माण/फैब्रिकेशन परियोजना या समकक्ष में योग्यता प्राप्त करने के बाद न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 27 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 300 रुपए है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट की सैलरी 17,853 से 32,492 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले राइट्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 April 2026 2:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story