चुनाव में युवा वोटर पीएम मोदी के हाथ मजबूत करेंगे गुलाम अली खटाना

चुनाव में युवा वोटर पीएम मोदी के हाथ मजबूत करेंगे गुलाम अली खटाना
चुनाव आयोग ने रविवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। इसके बाद भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव के लिए 24 घंटे एक्टिव रहता है।

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने रविवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। इसके बाद भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव के लिए 24 घंटे एक्टिव रहता है।

भाजपा सांसद ने नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में कहा कि चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले चुनाव में युवा वोटर पीएम मोदी के हाथ को मजबूत करने के लिए वोट करेंगे। जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां के युवाओं और महिलाओं ने ठान लिया है कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए वे पीएम मोदी के विजन के साथ रहेंगे।

भाजपा सांसद ने कहा कि चुनाव की घोषणा हो चुकी है और विपक्ष के द्वारा बयानबाजी सिर्फ एक धोखा है। बंगाल की जनता को मालूम है कि वर्तमान सरकार घुसपैठियों के संरक्षण में लगी हुई है। बंगाल का युवा बेहतर बंगाल के लिए वोट करेगा। देश का युवा विकसित भारत के लिए पीएम मोदी के साथ है।

एलपीजी संकट पर विपक्ष के दावों पर भाजपा सांसद ने कहा कि विपक्ष ने कोरोना काल के दौरान भी अफवाह फैलाई थी। उनसे उम्मीद नहीं की जा सकती है। हम देश की जनता को यकीन दिलाते हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जो संकट आया है, उससे जल्दी उबरा जाएगा। पीएम मोदी के मैनेजमेंट की दुनिया में तुलना नहीं है।

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान संबंधित बयान पर भाजपा सांसद ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वे खुद को राजनीति में जिंदा रखने के लिए बयान देते हैं। वे इनकी फ्रस्ट्रेशन हैं, इन्होंने देश को लूटा है। इनके जमाने में देश घोटालों का देश था। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

भाजपा सांसद ने कहा कि हम तो पड़ोसियों के साथ अच्छा संबंध ही चाहते हैं, लेकिन आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चलते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 March 2026 6:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story