राजस्थान सीएम की पश्चिम बंगाल-असम में भाजपा की जीत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात
नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद रविवार को नई दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से आत्मीय भेंट कर हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर संगठन के सुदृढ़ीकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
दूसरी ओर सीएम ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। उन्होंने जल जीवन मिशन की प्रगति के बारे में विस्तार से बात की।
एक्स पोस्ट में जानकारी देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा कि नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। इस अवसर पर राजस्थान में 'जल जीवन मिशन' की प्रगति, राम जल सेतु लिंक परियोजना और यमुना जल समझौता सहित राज्य की विभिन्न महत्वपूर्ण सिंचाई एवं पेयजल परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार 'हर घर जल' के संकल्प को सिद्ध करने हेतु निरंतर समर्पित है।
इसके अलावा सीएम ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात की। सीएम ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न संगठनात्मक विषयों के संदर्भ में उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
दूसरी ओर, असम में हिमंता बिस्वा सरमा को एनडीए के विधायक दल का नेता चुना गया।
सीएम भजनलाल शर्मा ने बधाई देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि हिमंता बिस्वा सरमा को भाजपा एवं एनडीए विधायक दल के नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। असम की जनता ने एनडीए को लगातार तीसरी बार विकास और जनकल्याण के लिए अपना आशीर्वाद दिया है। पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सहयोग से आप ‘विकसित असम’ के संकल्प को अवश्य साकार करेंगे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   10 May 2026 5:37 PM IST












