मुंबई पुलिस ने किया ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने किया ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच चारकोप पुलिस ने एक ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि यह सट्टेबाजी रैकेट मोबाइल ऐप्स और वेबसाइट्स के जरिए शेयर मार्केट ट्रेडिंग की आड़ में चलाया जा रहा था। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। चारकोप पुलिस ने 'महाराष्ट्र जुआ रोकथाम अधिनियम, 1887' के तहत मामला दर्ज किया है।

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच चारकोप पुलिस ने एक ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि यह सट्टेबाजी रैकेट मोबाइल ऐप्स और वेबसाइट्स के जरिए शेयर मार्केट ट्रेडिंग की आड़ में चलाया जा रहा था। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। चारकोप पुलिस ने 'महाराष्ट्र जुआ रोकथाम अधिनियम, 1887' के तहत मामला दर्ज किया है।

चारकोप पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग गणेश चौक इलाके में मोबाइल ऐप्स और वेबसाइट्स के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी की गतिविधियां चला रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने जाल बिछाया और 'स्टार नाइट बार' के पास छापा मारा।

इस कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने धैर्य दीपक छेड़ा (29), विनीत किशोर दोषी (24) और अनुभव देवदत्त नाइक (30) को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी सट्टेबाजी से जुड़ी लॉगिन आईडी और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रहे हैं।

बीते रविवार ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में पुलिस ने राजगांगपुर क्षेत्र में भी आईपीएल सट्टाबेजी रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था, जिसमें 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने लक्षित अभियान चलाकर सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया था। छापेमारी के दौरान 5 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जो सट्टे का नेटवर्क संचालित करने और लोगों से पैसा इकट्ठा कर रहे थे।

कार्रवाई के दौरान सुंदरगढ़ पुलिस ने 6 लाख रुपए नकद के साथ 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए थे। इसके बाद बैंक खाते में जमा 17,61,367 रुपए की राशि फ्रीज कर दी गई थी। इस मामले में राजगांगपुर थाना एफआईआर संख्या 257 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), ओपीजी एक्ट और पीआरओजी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 May 2026 6:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story