जलक्रांति परिषद: दो दिन तक चलेगा जल बचाने पर मंथन, आ रहे हैं अभिनेता आमिर खान सहित जाने माने जल विशेषज्ञ

दो दिन तक चलेगा जल बचाने पर मंथन, आ रहे हैं अभिनेता आमिर खान सहित जाने माने जल विशेषज्ञ
  • केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने दी जानकारी
  • अभिनेता आमिर खान सहित जाने माने जल विशेषज्ञ आ रहे हैं

Nagpur News. जलसंकट की उपाययोजना और कृषि क्षेत्र में विकास कार्य के लक्ष्य के साथ उपराजधानी में दो दिन तक जल बचाने पर मंथन होगा। अभिनेता आमिर खान सहित देश भर से जाने-माने जल विशेषज्ञ सहभागी होंगे। 17 मई को नागपुर जलसंवाद 2026 व 18 मई को जलक्रांति परिषद का आयोजन होगा। पूर्ति सिंचन समृद्धि कल्याणकारी संस्था के 25 वर्ष पूरे होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने जानकारी दी। रविवार को पत्रकार वार्ता में गडकरी ने बताया कि इन कार्यक्रमों में सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

जलसंवाद

रविवार 15 मई को दोपहर 4 बजे देशपांडे सभागृह सिविल लाइन में नागपुर जलसंवाद 2026 राष्ट्रीय परिषद का आयोजन होगा। किसान आत्महत्यामुक्त विदर्भ के लिए जलसंधारण एक उपाय विषय पर गहन मंथन किया जायेगा। विदर्भ में जलसंकट व सिंचाई समस्या पर मात देने और किसानों को आर्थिक धैर्य देने के उद्देश्य के साथ इस परिषद का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी करेंगे। विशेष अतिथि पद्मभूषण डॉ.अनिल प्रकाश जोशी देहरादून, पद्मश्री उमाशंकर पांडे चित्रकूट, पद्मश्री सेठपालसिंह सहारनपुर मार्गदर्शन करेंगे। केशोब कृष्ण छत्रधारा आसाम, संजय कश्यम सेंटर फार वाटर पीस, स्वेडेविनो नात्सो नागालैंड, राज्यमंत्री आशीष जैस्वाल, राज्यमंत्री डॉ.पंकज भोयर प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे।

जलक्रांति परिषद

सोमवार 18 मई को सुबह 10 बजे सुरेश भट सभागृह रेशमबाग में जलक्रांति परिषद का आयोजन किया जाएगा। विदर्भ में तामसवाडा पैटर्न समान समान प्रयोगों पर चर्चा होगी। परिषद में अभिनेता व पानी फाउंडेशन के संस्थापक आमिर खाना, नाम फाउंडेशन के अध्यक्ष नाना पाटेकर, सचिव मकरंद अनासपुर प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा जलसंधारण मंत्री संजय राठोड, डॉ.पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ के कुलगुरु डॉ.शरद गडाख,गोंडवाना विद्यापीठ के कुलगुरु डॉ.प्रशांत बोकारे उपस्थित रहेंगे।

जलसंवर्धन पर चिंतन

18 मई को मुख्य कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर 2.30 बजे जलसंवर्धन व भूजल पुनर्भरण विषय पर गहन चिंतन होगा। पूर्ति सिंचन समृद्धि कल्याणकारी संस्था के 25 वर्ष के कार्य पर चर्चा होगी। संस्था के अध्यक्ष प्रफुल जामदार व सचिव माधव कोटस्थाने ने समृद्ध जल अभियान में सहभागी होने का आव्हान नागरिकों से किया है। जलपर्व, जलक्रांति, कृषि कल्याण व कारिडार्स आफ वाटर सिक्योरिटी पुस्तक का विमोचन किया जायेगा।

Created On :   10 May 2026 6:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story