Chhindwara News: पचमढ़ी घूमने जा रहे परिवार की कार पलटी, नागपुर के युवक की मौत

पचमढ़ी घूमने जा रहे परिवार की कार पलटी, नागपुर के युवक की मौत
नागपुर का एक परिवार घूमने पचमढ़ी जा रहा था। देलाखारी के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक को गंभीर चोट आई थी। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद तामिया से जिला अस्पताल रेफर किया गया था।

Chhindwara News: नागपुर का एक परिवार घूमने पचमढ़ी जा रहा था। देलाखारी के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक को गंभीर चोट आई थी। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद तामिया से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल लाते वक्त रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। कार सवार अन्य लोगाें को मामूली चोट आई है।

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि नागपुर निवासी 37 वर्षीय शहजाद पिता अजगर अली 7 मई को परिवार के साथ चांदामेटा बुआ के बेटे के घर आया था। यहां से शुक्रवार को परिवार के सभी सदस्य पचमढ़ी घूमने जा रहे थे। देलाखारी के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में शहजाद को सिर पर गंभीर चोट आई थी, अन्य सदस्यों को मामूली चोटे थी। घायलों काे देलाखारी के बाद तामिया अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। िजला अस्पताल लाते वक्त रास्ते में शहजाद ने दम तोड़ दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

108 एम्बुलेंस स्टाफ से अभद्रता और मारपीट-

108 एम्बुलेंस जिला समन्वयक प्रभजोत सिंह ने बताया कि घायल को तामिया से जिला अस्पताल लेकर आ रहे एम्बुलेंस स्टाफ के साथ परिजनों ने अभद्रता की। परिजन निजी अस्पताल में मरीज को शिफ्ट कराना चाहते थे, नियम के मुताबिक एम्बुलेंस स्टाफ ने पेशेंट को जिला अस्पताल लाकर छोड़ा था। इससे नाराज परिजनों ने एम्बुलेंस में पदस्थ एमटीएस जगदीश परते से अभद्रता और मारपीट की है।

Created On :   10 May 2026 5:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story