- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- स्कूल की बाउंड्री से ग्रीन नेट...
Chhindwara News: स्कूल की बाउंड्री से ग्रीन नेट लगाकर परोस रहा था शराब, पुलिस ने दबोचा

Chhindwara News: शहर समेत जिलेभर में पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को हिदायत दी है कि अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। विशेष अभियान के तहत धरमटेकड़ी चौकी टीम ने कैलाश नगर जगन्नाथ स्कूल की बाउंड्री से ग्रीन नेट लगाकर अवैध शराब परोस रहे आरोपी उपकार भाटिया की धरपकड़ कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है। इधर देहात पुलिस द्वारा बुधवार देर रात तक सभी होटल और ढाबों की चैिकंग की गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पी रहे लोगों को खदेड़ा। इसके अलावा देहात पुलिस ने काली फिल्म लगे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की है।
यह भी पढ़े -4 लाख की मास्टर आईडी के साथ सटाेरी धराया, बीस प्रतिशत कमीशन पर आईडी देने वाले को भी बनाया आरोपी
शराबी वाहन चालक धराया-
इधर कोतवाली पुलिस ने फव्वारा चौक पर वाहनांे की जांच करते हुए एक शराबी वाहन चालक को पकड़ा। टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि कार चालक छिंदा निवासी ऋषि मालवी शराब के नशे में था। मेडिकल जांच के बाद चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर कार जब्त की गई है।
यह भी पढ़े -भारिया परिवार से फर्जीवाड़ा उन्हें पता ही नहीं, बिक गई पुश्तैनी जमीन, जनसुनवाई में आई पीडि़तों ने सुनाई आपबीती
Created On :   7 May 2026 5:39 PM IST












