- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- अंधे हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही...
Chhindwara News: अंधे हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकले हत्यारे, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Chhindwara News: चौरई के मोरखा रोड पर 29 अप्रैल को एक युवक का रक्तरंजित हालत में शव मिला था। इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। मृतक और आरोपियों के बीच शराब को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपियों ने पत्थर पटककर दोस्त की हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि गुरैया निवासी मृतक अखिलेश उर्फ हनुमान शर्मा, लक्खा पिपरिया निवासी 22 वर्षीय राहुल पिता अशोक विश्वकर्मा और चौरई वार्ड नम्बर 10 निवासी 24 वर्षीय राजिक पिता भरत भाट आपस में दोस्त है। 28 अप्रैल की रात लगभग 12 बजे तीनों दोस्त मिले थे। शराब दुकान बंद होने की वजह से तीनों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद तीनों बाइक से कच्ची शराब पीने मोरखा की ओर जा रहे थे। सीतापार के पास अखिलेश दोबारा दोनों से विवाद करने लगा। इस दौरान आरोपी राहुल ने अखिलेश को पकड़ा और राजिक ने सड़क िकनारे पड़ा पत्थर उठाकर अखिलेश के चेहरे व सिर पर पटक दिया। अखिलेश की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम-
अंधे हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में टीआई मोहन सिंह मर्सकोले, प्रधान आरक्षक गोपाल साहू, आरक्षक राजकिशोर बघेल, राजपाल बघेल, कन्हैया सनोडिया, रोहित ठाकुर और साइबर टीम शामिल है।
Created On :   5 May 2026 4:58 PM IST














