Chhindwara News: शादी में मेहमानों को परोसा रायता बना मुसीबत, 210 लोगों को लगाए रेबीज के इंजेक्शन

शादी में मेहमानों को परोसा रायता बना मुसीबत, 210 लोगों को लगाए रेबीज के इंजेक्शन
शहर से लगे ग्राम भैसादंड में एक शादी समारोह के दौरान भोजन करने वाले लोगों उस वक्त दहशत में आ गए, जब रिसेप्शन में परोसे गए रायते काे लेकर चौकाने वाला खुलासा हुआ।

Chhindwara News: शहर से लगे ग्राम भैसादंड में एक शादी समारोह के दौरान भोजन करने वाले लोगों उस वक्त दहशत में आ गए, जब रिसेप्शन में परोसे गए रायते काे लेकर चौकाने वाला खुलासा हुआ। दरअसल यह रायता बनाने में इस्तेमाल मही जिस गाय के दूध से बना था, उस गाय को आवारा कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद से उसमें रेबीज के लक्षण दिखाई दे रहे है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर 210 लाेगों को रेबीज का इंजेक्शन लगाया है।

पिंडरईकला बीएमओ डॉ.पुष्पारानी सिंह ने बताया कि भैंसादंड सीएचओ और एएनएम से जानकारी मिली थी कि गांव में गाय को आवारा कुत्ते ने काट लिया था, इसके बाद से गाय बीमार है। इसी गाय के दूध से बने मही व रायता को शादी समारोह में अाए लोगों को परोस दिया गया था। इसके बाद से लोगों में दहशत है। पिंडरईकला ब्लॉक की स्वास्थ्य टीम ने बुधवार को विशेष शिविर लगाकर मही व रायते का सेवन करने वाले सभी लोगांे को वैक्सीन लगाए है।

जिला अस्पताल से 400 डोज बुलाए-

स्वास्थ्य टीम द्वारा एंटी रेबीज इंजेक्शन के 400 डोज (सौ बॉयल) जिला अस्पताल से भी बुलाए गए थे, ताकि हर व्यक्ति को रेबीज का डोज लग सके। बुधवार सुबह लगभग 9 बजे से शाम 6 बजे तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में तैनात रही।

बाहरी मेहमानों को भी कराया अवगत-

शादी समारोह में गांव के अलाावा बाहर से भी मेहमान आए थे। ऐसे लोग जो भोजन के बाद लौट गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनसे संपर्क कर समीपस्थ अस्पताल पहुंचकर रेबीज का इंजेक्शन लगाने सलाह दे रही है, ताकि संक्रमण से बचा जा सके।

ग्रामीण घबराए न, संक्रमण का नहीं है खतरा-

बीएमओ डॉ.पुष्पारानी िसंह का कहना है कि ग्रामीण घरबाए न, रेबीज के संक्रमण का खतरा नहीं है। एहतियात के तौर पर सभी को रेबीज का इंजेक्शन लगा दिया गया है। शनिवार को गांव में ही शिविर लगाकर रेबीज का दूसरा डोज लगाया जाएगा।

Created On :   7 May 2026 5:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story