- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- 4 लाख की मास्टर आईडी के साथ सटाेरी...
Chhindwara News: 4 लाख की मास्टर आईडी के साथ सटाेरी धराया, बीस प्रतिशत कमीशन पर आईडी देने वाले को भी बनाया आरोपी

Chhindwara News: कोतवाली पुलिस द्वारा आईपीएल क्रिकेट सट्टा कारोबारियों की धरपकड़ जारी है। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पाठाढाना से एक सटोरी को दबोचा था। सटोरी मोबाइल पर क्रिकेट सट्टा खेल रहा था और अन्य लोगों को भी खिला रहा था। पुलिस ने सटाेरी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि मंगलवार को पाठाढ़ाना स्थित पटाखा गोदाम के समीप घेराबंदी कर शिवप्रकाश मंडरा को पकड़ा गया था। शिवप्रकाश से दो मोबाइल जब्त किए गए है। मोबाइल में चार लाख रुपए की क्रिकेट सट्टा की मास्टर आईडी और सट्टे का हिसाब किताब मिला है। सटोरी शिवप्रकाश ने पूछताछ में बताया कि शुभम साहू से 20 प्रतिशत कमीशन पर आईडी लेकर क्रिकेट सट्टा खेल रहा है। आरोपी शिवप्रकाश और शुभम साहू के खिलाफ सट्टा एक्ट की धाराओं में मामला कायम किया गया है।
यह भी पढ़े -भारिया परिवार से फर्जीवाड़ा उन्हें पता ही नहीं, बिक गई पुश्तैनी जमीन, जनसुनवाई में आई पीडि़तों ने सुनाई आपबीती
Created On :   7 May 2026 5:37 PM IST












