- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- पांढुर्ना-छिंदवाड़ा में तेज हवाओं...
Chhindwara News: पांढुर्ना-छिंदवाड़ा में तेज हवाओं के साथ गरज चमक की चेतावनी, तापमान में आई गिरावट

Chhindwara News: प्रदेश के साथ ही छिंदवाड़ा व पांढुर्णा जिले के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञ भी जिले में आगामी 9 मई तक तेज हवाओं के चलने के साथ ही कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जता रहे है। मंगलवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही भी बनी रही। इस दौरान दोपहर बाद पांढुर्णा के सौंसर क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश एवं बेर के आकार के ओले भी बरसे। लगभग आधा घंटे तक मौसम के बदलाव से जनजीवन प्रभावित हो गया।
९ मई तक मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में ६ से ९ मई के दौरान तेज हवाओं और गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की तो कहीं कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में तुफानी हवा की स्पीड ५० से ६० किमी. प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। तेज झोंकों के दौरान हवा की स्पीड ७० किमी तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
स्कूल की छत उड़ी, पेड़ धराशाही
सौंसर में मंगलवार दोपहर 2.30 बजे के बाद मौसम में आए बदलाव ने जनजीवन प्रभावित किया। इस दौरान तेज हवाओं से नगर के उत्कृष्ट विद्यालय के एक भवन की टीन की छत उड़ गई, इस से क्लास रूम में बारिश का पानी भरने से यहा रखा फर्नीचर खराब हो गया। टीन शेड उडक़र सर्विस सडक़ तक पहुंचा गया, हालांिक इस दौरान आवाजाही बंद रहने से दुघर्टना नहीं हुई। इसी के साथ आंधी तुफान में नगर में जगह- जगह कही कच्चें छत उड़ी तो कहीं पेड़ों की डालियां। ओले गीरने से अंबिया बहार के सतरे को नुकसान होना बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े -बाजार में दुकानदार को घंटों बंधक बनाकर की मारपीट, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा पीडि़त, दुकान लगाने और पैसों के लेनदेन पर हुआ विवाद
२४ घंटे में दो डिग्री गिरा पारा
जिले में बादलों की आवाजाही बढऩे से अधिकतम तापमान में बीते २४ घंटे में ही दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में मंगलवार को अधिकतम पारा ३८.२ डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सोमवार की रात का पारा २३.४ डिग्री दर्ज हुआ।
Created On :   6 May 2026 2:20 PM IST













