Chhindwara News: ड्राइवर की आंखें चौंधियाई, पेड़ से टकराई कार, एक मृत, देलाखारी के समीप हुआ हादसा, एक परिवार के चार सदस्य घायल

ड्राइवर की आंखें चौंधियाई, पेड़ से टकराई कार, एक मृत, देलाखारी के समीप हुआ हादसा, एक परिवार के चार सदस्य घायल
पिपरिया से परासिया लौट रहे कार सवार देलाखारी से लगे ग्राम दौरियाखेड़ा के समीप हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में एक नाबालिग की जान चली गई। यहां बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से ड्राइवर की आंखें चौंधिया गई थी

Chhindwara News: पिपरिया से परासिया लौट रहे कार सवार देलाखारी से लगे ग्राम दौरियाखेड़ा के समीप हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में एक नाबालिग की जान चली गई। यहां बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से ड्राइवर की आंखें चौंधिया गई थी, जिससे उसका कार पर से नियंत्रण खो गया और गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक नाबालिग समेत पांच लोगों को चोट आई थी। घायल नाबालिग को जिला अस्पताल से नागपुर रेफर किया गया था, रास्ते में नाबालिग ने दम तोड़ दिया।

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि परासिया निवासी 21 वर्षीय भूपेन्द्र बुनकर शुक्रवार को अपने परिवार के सदस्यों को लेने पिपरिया गया था। भूपेन्द्र के साथ भीमसेन निवासी 17 वर्षीय यश पिता रेवाराम डेहरिया भी था। पिपरिया से लौटते वक्त देलाखारी से लगे ग्राम दौरियाखेड़ा के समीप आकाशीय बिजली गिरने से चालक की आंखें चौंधिया गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में यश डेहरिया, भूपेन्द्र बुनकर, 51 वर्षीय ओमकार बुनकर, 45 वर्षीय ज्योति बुनकर और 15 वर्षीय खुशी बुनकर को चोट आई थी। सभी घायलों को तामिया अस्पताल के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यश की हालत गंभीर होने पर उसे नागपुर रेफर किया गया था। नागपुर ले जाते वक्त रास्ते में यश ने दम तोड़ दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।


Created On :   10 May 2026 5:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story