- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर के टीबी वार्ड चौक पर पलटी...
Nagpur News: नागपुर के टीबी वार्ड चौक पर पलटी कार, हवा में थम गईं सांसें

Nagpur News शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे टीबी वार्ड चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार में जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह उलटकर डिवाइडर पर जा अटकी और उसके चारों पहिए हवा में ऊपर की ओर दिखाई देने लगे। कुछ क्षणों के लिए वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर में कार क्रमांक एमएच 47-एबी-3226 को एक महिला चला रही थी।
वह अजनी रेलवे स्टेशन से मेडिकल चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान टीबी वार्ड चौक के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलटकर सड़क के बीचोंबीच जा गिरा, एयर बैग खुल जाने से महिला चालक बच गई, कार के सभी एयरबैग खुल गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार जिस तरह से पलटी थी, उसे देखकर बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही थी। कार का चालक वाला हिस्सा सड़क डिवाइडर के ऊपर अटक गया था, जबकि पूरा वाहन उलटी अवस्था में था। घटना के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही इमामवाडा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने के साथ स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी कार को हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इमामवाडा थाने की महिला पुलिस अधिकारी स्वाति माली ने बताया कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मामले में थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं करने कोई अब तक सामने नहीं आया है। इसकी शिकायत खबर लिखे जाने तक इमामवाडा थाने में नहीं हुई थी।
Created On :   9 May 2026 5:00 PM IST














