- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- रेल माफियाओं की दादागिरी, सरकारी...
Nagpur News: रेल माफियाओं की दादागिरी, सरकारी टीम को देख गरजे, माल सहित हुए फरार

Nagpur News शहर में रेत माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब सरकारी अधिकारियों को भी खुलेआम धमकाया जा रहा है। अजनी रेलवे क्वार्टर परिसर में अवैध रेत की जांच करने पहुंची तहसील टीम के सामने आरोपियों ने दबंगई दिखाई और ट्रकों में भरी रेत खाली कर मौके से फरार हो गए। इस घटना ने एक बार फिर शहर में सक्रिय रेत माफिया और उनके बढ़ते प्रभाव को उजागर कर दिया है।
यह भी पढ़े -बुजुर्ग महिला को डराया और पहलगाम हमले के लिए फंड जमा करने की धौंस देकर ऐंठे 30.50 लाख रुपए
दस्तावेज मांगने पर भड़के : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तहसील कार्यालय के मंडल अधिकारी गुलचंद कड़व गत 6 मई की सुबह अपनी टीम के साथ अवैध रेत परिवहन की जांच कर रहे थे। इसी दौरान टीम अजनी रेलवे क्वार्टर परिसर पहुंची, जहां रेत से भरे तीन ट्रक खड़े मिले। बताया गया कि ट्रक, राघवेंद्र इंजीनियरिंग कंपनी के होने की चर्चा है। मंडल अधिकारी ने ट्रक चालकों से रेत की रॉयल्टी और संबंधित दस्तावेज मांगे। तभी एक स्कॉर्पियो क्रमांक एम एच 40- सी एक्स - 7866 में सवार व्यक्ति वहां पहुंचा और खुद को ट्रकों का मालिक बताते हुए अधिकारियों पर दबाव बनाने लगा।
यह भी पढ़े -शादी का झांसा देकर आरोपी करता रहा यौन शौषण, नाबालिग ने दिया नवजात को जन्म - पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने धमकी भरे लहजे में कहा कि ट्रक मेरे हैं, मैं जो चाहूं वह करूंगा तुम कौन होते हो। इसके बाद उसने चालकों को तुरंत रेत खाली करने का आदेश दिया। सरकारी टीम के सामने ही ट्रकों से रेत खाली की गई और आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मंडल अधिकारी ने इमामवाड़ा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अवैध रेत परिवहन, सरकारी काम में बाधा डालने और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Created On :   9 May 2026 2:04 PM IST













