- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर के ट्रैवल्स संचालक ने आरटीओ...
Nagpur News: नागपुर के ट्रैवल्स संचालक ने आरटीओ अधिकारियों को धमकाया

Nagpur News आरटीओ अधिकारियों को रिश्वत के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई है। दो आरोपियों के खिलाफ बर्डी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी निजी ट्रैवल्स बस के संचालक नरेंद्र शर्मा और यश शर्मा हैं। उनके नाम पर दो बसें रजिस्टर्ड बताई जा रही हैं।
दरअसल, मोटर निरीक्षक ने नियमों का उल्लंघन करनेे से वाहन (क्र.यू.पी.70 बी.टी.8811) पर कार्रवाई की थी। इससे बौखलाए नरेेंद्र और यश ने गिरीपेठ स्थित आरटीओ कार्यालय में जाकर महिला मोटर वाहन निरीक्षक से गाली-गलौज की और उन्हें देख लेने की धमकी दी। वरिष्ठ अधिकारी नार्वेकर, बिडकर और ओतारी के बारे में भी अपमानजक बातें की गई।
निरीक्षक पवन बानाबाकोडे को उक्त नंबर का वाहन छोड़ने के लिए फोन पर धमकाया गया है, जबकी निरीक्षक सृष्टि नागपुरे के कार्यालय में जाकर उसे बताया गया कि जिस अधिकारियों ने वाहन पर कार्रवाई की है, उन्हें रिश्वत के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी है। घटित प्रकरण को लेकर हंगामा खड़ा िकया गया है। निरीक्षक अंशुल मुर्डीव (36) की शिकायत पर नरेंद्र और यश के खिलाफ विविध धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज िकया गया है।
Created On :   9 May 2026 2:15 PM IST















