- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- खोदा पहाड़, निकली चुहिया - तीन...
गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश: खोदा पहाड़, निकली चुहिया - तीन दर्जन नशा विक्रेताओं के घरों में पुलिस की दबिश, देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन

Nagpur News. शहर में गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में पुलिस बल सड़कों पर उतरा। इस दौरान करीब तीन दर्जन गांजा विक्रेताओं के घरों पर दबिश दी गई, लेकिन पुलिस के हाथ मामूली मात्रा में गांजा लगने से पूरा अभियान ‘खोदा पहाड़, निकली चुहिया’ वाली कहावत जैसा साबित हुआ।
यशोधरा नगर थाना क्षेत्र की झुग्गी-बस्तियों में देर रात तक पुलिस का सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान का नेतृत्व स्वयं पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंगल ने किया। वे मौके पर मौजूद रहे और विभिन्न टीमों का गठन कर एक साथ कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
यह भी पढ़े -ओयो फ्लैगशिप कृष्णा होटल में पुलिस का छापा, चल रहा था सेक्स रैकेट - ऑनलाइन होती थी बुकिंग
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर भारी पुलिस बल तैनात कर कार्रवाई की गई।
ऑपरेशन के दौरान वांजरा ले-आउट स्थित म्हाड़ा क्वार्टर निवासी शेख आदिल शेख करीम (40) के घर की तलाशी में मात्र 190 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इतने बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियान के बावजूद बेहद कम मात्रा में नशीला पदार्थ मिलने से कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही।
इसके अलावा पुलिस ने क्षेत्र के अन्य आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि कई आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं। मामले में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।
Created On :   7 May 2026 6:20 PM IST













