- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- शार्ट हैंड का हुनर बेकाम, सरकार की...
Nagpur News: शार्ट हैंड का हुनर बेकाम, सरकार की नजर में स्टेनो पद अब डेड

Nagpur News राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 मई को भर्ती प्रक्रिया की नीति घोषित की है। उसमें लघुलेखक (स्टेनो) पद को मृत घोषित किया है। जो सेवा में कार्यरत है, उनकी सेवा को संरक्षण प्रदान किया गया है। उनके सेवानिवृत्त होने पर रिक्त पद नहीं भरने का निर्णय लिया गया है। जिला परिषद में 4 लघुलेखक कार्यरत हैं। उनमें से एक जून महीने में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पश्चात रिक्त पद पद मृत (रद्द) हो जाएगा।
राज्य में 10 हजार लघुलेखक : राज्य सरकार की सेवा में 10 हजार से अधिक लघुलेखक के पद है। मंत्रालय, राज्य के विविध शासकीय कार्यालय तथा जिला परिषदों में लघुलेखक पद मंजूर है। कार्यरत लघुलेखकों में अधिकांश सेवानिवृत्ति की कगार पर है। कार्यरत लघुलेखकों के सेवानिवृत्त हो जाने पर पद रद्द हो जाएंगे। आगामी 10 साल में राज्य सरकार की सेवा में लघुलेखक के कमोबेश पद रद्द हो जाएंगे।
यह भी पढ़े -बेंगलुरु से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी मांगूर प्रजाति की प्रतिबंधित मछली, 6 टन माल सहित ट्रक जब्त
नवप्रशिक्षितों में निराशा : राज्य में 4 हजार से अधिक टाइपिंग तथा शॉर्ट हैंड प्रशिक्षण संस्थाएं है। लघुलेखक का अपना अलग महत्व है। हर साल लाखों विद्यार्थी प्रशिक्षण लेते हैं। राज्य सरकार की सेवा में लघुलेखक पद कालबाह्य ठहराकर मृत घोषित किए जाने से भविष्य में पद भर्ती का रास्ता बंद हो जाने से नवप्रशिक्षितों के सपने चकनाचूर हो गए हैं। प्रशिक्षण संस्थाओं पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
एआई तकनीक का असर : लघुलेखक पद मृत करने के पीछे एआई तकनीक का असर माना जा रहा है। लघुलेखक पद मृत घोषित नहीं करते हुए पदनाम बदलकर उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण देकर तकनीकी जिम्मेदारी देने की मांग महाराष्ट्र राज्य लघुलेखक संगठन अध्यक्ष हरीश वरुडकर, महासचिव दिलीप देशपांडे, सचिव डॉ. सोहन चवरे ने सरकार से की है।
यह भी पढ़े -कांग्रेस में जिला अध्यक्ष पद को लेकर सस्पेंस कायम, दिल्ली पर टिकी निगाहें - प्रदेश के नेताओं से लिए सुझाव
Created On :   7 May 2026 1:18 PM IST












