- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सात लेखकों को मिला बिरवा सम्मान...
साहित्य संगम: सात लेखकों को मिला बिरवा सम्मान 2026, साझा किए अपनी पहली किताब के अनुभव - साहित्यप्रेमियों ने की शिरकत

Nagpur News. अच्छा लेखक वह होता है जो अपने विचारों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी ढंग से व्यक्त कर सके। वह कठिन बातों को भी आसान शब्दों में समझाने की क्षमता रखता हो। जो पाठकों के मन की संवेदनशीलता गढ़ लेता हो। लेखन के कुछ इन्ही मूल तत्वों को मजबूत करते हुए स्वयंसेवी संस्था ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड राइटर्स एसोसिएशन की ओर से मेरी पहली किताब नामक एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को हुए इस कार्यक्रम में शहर के कई लेखकों ने अपनी पहली किताब लिखने और उसे प्रकाशित करने के अनुभव साझा किए।
इस मौके पर वर्ष 2025 में जिन लेखकों की किताबें प्रकाशित हुईं, उन्हें वर्ष 2026 के “बिरवा सम्मान” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का परिचय संस्था के अध्यक्ष डॉ. संदीप अग्रवाल ने दिया। संचालन साक्षी पेंढेकर और सौरभ सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी सचिव सूरज तेलंग ने किया।
कार्यक्रम में सुरेश गंगाखेडकर, राजेन्द्र चांदोरकर, डॉ. प्रवीण डबली, डॉ. विनोद आसुदानी, डॉ. राजेश आसुदानी, रीमा दीवान चड्ढा, शगुफ्ता यास्मीन काज़ी, मेघा अग्रवाल और मधु पटोदिया सहित कई लेखकों ने अपनी पहली किताब से जुड़ी यादें साझा कीं।
इसके अलावा बिरवा सम्मान 2026 से सम्मानित लेखकों ने भी अपने अनुभव बताए। इनमें भूषण सहस्रबुद्धे, डॉ. कल्पेश उपाध्याय, मतीन खान, नीरज श्रीवास्तव, संजय अग्रवाल, श्वेताली ठाकरे और यतीन्द्र नाडकर्णी शामिल रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की और आयोजन के लिए संस्था की टीम को बधाई दी।
Created On :   6 May 2026 9:17 PM IST












