- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बीबी-बच्चे को अंधेरे में रख हेड...
Nagpur News: बीबी-बच्चे को अंधेरे में रख हेड कॉन्स्टेबल ने रचाई दूसरी शादी

Amravati News शहर के खोलापुरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल समेत 9 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। मामले में आरोपी पुलिसकर्मी पर पहली पत्नी और बच्चे को अंधेरे में रख दूसरी शादी करने का आरोप लगाया गया है। 7 मई की रात को अपराध दर्ज होने के बाद शुक्रवार को यह मामला सामने आया।
जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय पीड़िता की शादी आरोपी हेड कॉन्स्टेबल संदीप हिमंतराव वाकपांजर (42, सिविल लाइन, अकोला) के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोपी फिलहाल शहर पुलिस दल के मुख्यालय में डयूटी पर है। दोनों का 6 वर्षीय बेटा भी है। बताया गया कि पिछले एक वर्ष से आरोपी पत्नी से अलग रह रहा था।
महिला लगातार पति को समझाने और परिवार को फिर से संवारने का प्रयास कर रही थी, लेकिन आरोपी ने उससे संपर्क पूरी तरह समाप्त कर दिया। इसी दौरान महिला को संदेह हुआ, जिसके बाद उसने पति के बारे में जानकारी जुटाई तो उसे पता चला कि आरोपी ने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है। यह जानकारी मिलने के बाद 21 मार्च को महिला अपने पति के घर जाकर जवाब पूछने पहुंची। वहां मौजूद तुषार गवई और शुद्धोधन इंगले ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद पीड़िता ने खोलापुरी गेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी हेड कॉन्स्टेबल संदीप वाकपांजर, उसकी कथित दूसरी पत्नी, दो अन्य महिलाओं, तुषार गवई, शुद्धोधन इंगले, साहेबराव वानखड़े और प्रतीक वानखड़े सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी स्पेशल रिपोर्ट पुलिस आयुक्त को भी भेजी गई है।
यह भी पढ़े -बुजुर्ग महिला को डराया और पहलगाम हमले के लिए फंड जमा करने की धौंस देकर ऐंठे 30.50 लाख रुपए
Created On :   9 May 2026 3:44 PM IST














