सीएम मोहन यादव ने भोपाल निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया 'हर घर तिरंगा' अभियान का शुभारंभ

सीएम मोहन यादव ने भोपाल निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ
देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार से 'हर घर तिरंगा अभियान' की शुरुआत हो गई है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस अभियान का शुभारंभ किया।

भोपाल, 9 अगस्त (आईएएनएस)। देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार से 'हर घर तिरंगा अभियान' की शुरुआत हो गई है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस अभियान का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने भोपाल निवास पर 'तिरंगा' फहराकर 'हर घर तिरंगा' अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित 'तिरंगा यात्रा' में भी हिस्सा लिया।

मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, "महात्मा गांधी की ओर से 1942 में 'अंग्रेजों भारत छोड़ो अभियान' की शुरूआत की गई। देश की आजादी के लिए किए गए क्रांतिकारियों के किए गए बलिदान, संघर्ष और अहिंसक आंदोलनों के आधार पर पूरे देश में जो ज्वार उबरा, यही कारण रहा कि अंग्रेज भारत को छोड़कर गए और देश को स्वतंत्रता मिली।"

उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद इस आजादी को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस 15 अगस्त को 80 साल पूरे होंगे। हम सभी परमात्मा से कामना करते हैं कि वे हमारे सभी अमर शहीद और स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करें व देश के नागरिकों के साथ आजादी का उत्सव भी मनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि देश का हर नागरिक राष्ट्रसेवा का संकल्प लेकर कार्य करे।

सीएम यादव ने कहा, "हम तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाल रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी आह्वान किया है। इसलिए हर राज्य और राजधानी में तिरंगा यात्रा निकल रही हैं। मैं स्वयं भोपाल में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहा हूं।"

वहीं, सीएम मोहन यादन ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। आज भोपाल निवास पर 'तिरंगा' फहराकर 'हर घर तिरंगा' अभियान का शुभारंभ किया। मैं उन सभी अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं, जिनके बलिदान से हमें स्वतंत्रता मिली। इस पावन अवसर पर निवास स्थित समस्त स्टाफ के साथ 'तिरंगा यात्रा' में भी सहभागिता की।"

उन्होंने आगे लिखा, "आइए, तिरंगे की आन-बान-शान को सर्वोच्च रखते हुए हम सभी संकल्प लें कि देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Aug 2026 11:30 AM IST

Tags

Next Story