सीएम नीतीश कुमार ने कैमूर को 209 करोड़ रुपए की योजनाओं की दी सौगात

सीएम नीतीश कुमार ने कैमूर को 209 करोड़ रुपए की योजनाओं की दी सौगात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में कैमूर पहुंचे, जहां उन्होंने पर्यटकों की सुविधा के लिए कई तोहफे दिए।

भभुआ, 24 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में कैमूर पहुंचे, जहां उन्होंने पर्यटकों की सुविधा के लिए कई तोहफे दिए।

सीएम नीतीश कुमार ने यहां चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस क्रम में चैनपुर प्रखंड के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के समीप आयोजित कार्यक्रम में 209 करोड़ रुपए की लागत से 204 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

इनमें 162 करोड़ रुपए की लागत से 161 योजनाओं का उद्घाटन तथा 47 करोए रुपये की लागत से 43 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। जिले के पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जंगल सफारी का शुभारंभ किया और जंगल सफारी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, कैमूर में भ्रमण के लिए चार पर्यटकीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने अधौरा पहाड़ स्थित पर्यटन स्थल करकटगढ़, तेल्हाड़ कुंड एवं वंशीखोह में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास, मोहनिया-डडवां बाइपास पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की जानकारी ली। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर के अधौरा पहाड़ पर हाई सिक्योरिटी जेल बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि यहां कुख्यात अपराधी और आतंकी बंद होंगे।

उन्होंने कहा कि 2005 से पहले जंगल और पिछड़ेपन के लिए पहचाना जाने वाला कैमूर अब तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में विकास की मजबूत नींव न्याय यात्रा, प्रगति यात्रा और समृद्धि यात्रा के माध्यम से रखी गई है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव था, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। मुख्यमंत्री ने इस क्रम में जन संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 March 2026 7:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story