सीएम सैनी की जनसभा का वीडियो शेयर कर हरपाल सिंह चीमा बोले- भाजपा पंजाब के लोगों से जुड़ने में नाकाम

सीएम सैनी की जनसभा का वीडियो शेयर कर हरपाल सिंह चीमा बोले- भाजपा पंजाब के लोगों से जुड़ने में नाकाम
पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धूरी में आयोजित जनसभा को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धूरी में आयोजित जनसभा को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।

हरपाल चीमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी धूरी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, जहां सामने कई कुर्सियां खाली दिखाई दे रही थीं।

हरपाल सिंह चीमा ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि ये खाली सीटें इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि पंजाब में भाजपा लोगों से जुड़ने में पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के लोगों ने पड़ोसी राज्यों में भाजपा के खोखले वादों और गलत प्राथमिकताओं को करीब से देखा है, इसलिए पंजाब की जनता अब नफरत, विभाजनकारी राजनीति और झूठे नैरेटिव से प्रभावित होने वाली नहीं है। हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया कि पंजाब के लोग पहले ही अपना मन बना चुके हैं और भाजपा को राज्य में स्वीकार नहीं करेंगे।

वहीं, पंजाब के धूरी में रविवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को चुटकुले सुनाने के अलावा कुछ और नहीं आता। चुटकुलों से सिनेमा हॉल तो चल सकते हैं, लेकिन सरकार नहीं चलाई जा सकती।

सीएम सैनी ने आरोप लगाया कि पंजाब की जनता अब सरकार के झूठे वादों और खोखले आश्वासनों की राजनीति से ऊब चुकी है। राज्य के लोग अब विकास, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की नई राह चुनने के लिए तैयार हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Jun 2026 6:24 PM IST

Tags

Next Story