सीएम योगी और भजन लाल शर्मा सहित नेताओं ने दी वीरांगना झलकारी बाई को श्रद्धांजलि

सीएम योगी और भजन लाल शर्मा सहित नेताओं ने दी वीरांगना झलकारी बाई को श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीएम भजन लाल शर्मा सहित मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को वीरांगना झलकारी बाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनकी कहानियां सदैव भावी पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीएम भजन लाल शर्मा सहित मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को वीरांगना झलकारी बाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनकी कहानियां सदैव भावी पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अद्भुत साहस, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की प्रतीक वीरांगना झलकारी बाई की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में रानी लक्ष्मीबाई की सेना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए झलकारी बाई ने अपने अदम्य साहस और अद्वितीय रणकौशल से अंग्रेजी सत्ता को चुनौती दी। उनका त्याग और बलिदान भारत की मातृशक्ति और आत्मसम्मान का अमिट प्रतीक है।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "महान स्वतंत्रता सेनानी और अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति, वीरांगना झलकारी बाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! आपकी वीरता और साहस की कहानियां सदैव भावी पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "झलकारी की झलक देखकर, वो बुन्देले भी हांफ गए जब उतरी वो समरभूमि में, गौरे भी थर-थर कांप गए। महान वीरांगना, नारी शक्ति की प्रतीक, झलकारी बाई जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने मातृभूमि के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया। उनका पराक्रम और शौर्य बेटियों को प्रेरणा देता रहेगा।"

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अदम्य साहस और पराक्रम की प्रतीक, राष्ट्रनिष्ठा की अमिट मिसाल महान वीरांगना झलकारी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने अद्वितीय रणनीति और वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व अर्पित किया। उनका जीवन नारी शक्ति, स्वाभिमान और राष्ट्रनिष्ठा का उज्ज्वल उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा।

उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "साहस, शौर्य व पराक्रम की पर्याय, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं रानी लक्ष्मीबाई की सेना में महिला शाखा दुर्गा दल की श्रेष्ठ सेनापति वीरांगना रानी झलकारी बाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि की आन बान शान के खातिर झलकारी बाई जी द्वारा किया गया निस्वार्थ भाव से संघर्ष सदैव वंदनीय रहेगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 9:17 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story