सीएम योगी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, हजरतगंज में एफआईआर दर्ज

सीएम योगी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, हजरतगंज में एफआईआर दर्ज
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है। फेसबुक पर सीएम योगी की एडिट की गई तस्वीर और अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है। फेसबुक पर सीएम योगी की एडिट की गई तस्वीर और अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विजय श्याम यादव नाम के एक फेसबुक यूजर पर आरोप है कि उसने अपने अकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक एडिट की गई आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की। इस पोस्ट में न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, बल्कि राजनीतिक टिप्पणी भी की गई, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया।

इस मामले की शिकायत लखनऊ के इंदिरानगर क्षेत्र के सुगामऊ निवासी दिलीप लोधी ने पुलिस में दर्ज कराई है। उनका कहना है कि इस तरह की पोस्ट जानबूझकर की गई है, जिसका मकसद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि को नुकसान पहुंचाना और समाज में गलत संदेश फैलाना है। उनका यह भी आरोप है कि इस पोस्ट से लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं और समाज में तनाव और नफरत फैलने की स्थिति बन सकती है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की सामग्री डालना न सिर्फ गलत है, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द को भी नुकसान पहुंचा सकता है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर सौंपे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए हजरतगंज पुलिस थाने में कथित आईडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

फेसबुक यूजर विजय श्याम यादव ने एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें एक तरफ सीएम योगी की एडिटेड तस्वीर है तो दूसरी ओर अखिलेश यादव हैं जो बच्चों से बात करते और उन्हें किताबें और बैग देते दिख रहे हैं। इसके साथ ही पोस्ट में लिखा गया है कि "अगर मर्यादा पार करोगे पोस्टर लगाने को लेकर तो पूरे अमेठी में इसी तरीके का पोस्टर दिखने लगेगा।"

शख्स ने आगे लिखा, "शिक्षा या नौकरी चाही या फ्री के राशनवा चाही, अखिलेश भैया का सारा योजनवा चाही कि बुलडोजर बाबा के शासनवा चाहिए, सच बोला ए भैया कैसे सरकरवा चाहिए"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2026 2:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story