सीएम योगी के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च पर भाजपा विधायक बोले-विरोधियों को मिलेगा करारा जवाब

सीएम योगी के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ मार्च पर भाजपा विधायक बोले-विरोधियों को मिलेगा करारा जवाब
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकाले जा रहे 'लोकतंत्र बचाओ मार्च, अराजकता हटाओ' को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने संविधान और राष्ट्र की रक्षा का अभियान बताया है। भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में अराजकता फैलाने वालों को करारा तमाचा मिलेगा जबकि सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि यह पदयात्रा संविधान के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ है और पूरा देश संविधान की रक्षा के लिए एकजुट खड़ा है।

गाजियाबाद, 5 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकाले जा रहे 'लोकतंत्र बचाओ मार्च, अराजकता हटाओ' को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने संविधान और राष्ट्र की रक्षा का अभियान बताया है। भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में अराजकता फैलाने वालों को करारा तमाचा मिलेगा जबकि सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि यह पदयात्रा संविधान के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ है और पूरा देश संविधान की रक्षा के लिए एकजुट खड़ा है।

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक रिकॉर्ड बना है, इतिहास रचा गया है। पूरे देश में जिस तरह से सुशासन लागू हुआ, बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा का जो माहौल बना है, उससे भाजपा के लिए जीत मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी।"

उन्होंने कहा कि अभी बैलेट के द्वारा चुनाव की मांग करने वाली कांग्रेस का एमएलसी चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट जाकर प्रदर्शन करना बाबा साहब अंबेडकर का अपमान है। समाजवादी पार्टी के नेता बाबा साहब अंबेडकर को भू-माफिया कहते थे। ये पूरी तरह से लोकतंत्र के विरोधी हैं।

भाजपा विधायक ने कहा कि जो सच्चे यादव हैं, वे भी सपा को वोट देने नहीं जा रहे हैं। अखिलेश यादव डरे हुए हैं, इसलिए वे चाहते हैं कि अराजकता के बल पर काम हो। ये बांग्लादेश और श्रीलंका नहीं बल्कि भारत है। यहां के लोग राष्ट्रवादी हैं।

उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है। लोगों ने ऐलान कर दिया है कि अब अगर कोई गलत बात हुई तो संसद हो या विधानसभा, लाखों लोग जाकर उनको ठीक करेंगे। ज्यादातर राष्ट्र-विरोधी लोग और अपराधी वहां जाकर उनके प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'लोकतंत्र बचाओ मार्च, अराजकता हटाओ' पर भाजपा सांसद अतुल गर्ग ने कहा, "यह पदयात्रा उन लोगों के खिलाफ है जो संविधान के विरुद्ध काम कर रहे हैं। जहां मुट्ठीभर लोग संविधान की रक्षा के नाम पर अपना नैरेटिव पेश कर रहे हैं, वहीं पूरा देश राष्ट्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट खड़ा है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story