सीएमजी का नया कार्यक्रम 'टीवी नाटक कंसर्ट' लॉन्च होगा
बीजिंग, 4 सितंबर (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) का नया कार्यक्रम 'टीवी नाटक कंसर्ट' 5 सितंबर को लॉन्च होगा। पहले कार्यक्रम की शूटिंग शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश में की जाएगी।
कार्यक्रम में सीएमजी द्वारा तैयार टीवी श्रृंखलाओं पर निर्भर रहते हुए संगीत के माध्यम से टीवी नाटक में दिखाई गई कहानियां नई तरह से सुनाई जाएंगी।
शिनच्यांग पर केंद्रित पहला शहरी रोमांस ड्रामा होने के रूप में 'रेड पोमेग्रेनेट रेस्टोरेंट' जीवंत जीवन और दिल को छूने वाली कहानियों से दर्शकों में लोकप्रिय है।
कार्यक्रम 'टीवी नाटक कंसर्ट' के पहले एपिसोड में दर्शक रेड पोमेग्रेनेट रेस्टोरेंट जाकर गीतों से ड्रामा में दिल को छूने वाली कहानियों का अनुभव करेंगे।
बताया जाता है कि कार्यक्रम 'टीवी नाटक कंसर्ट' फिल्म, संगीत और सांस्कृतिक पर्यटन के एकीकरण और नवाचार में सीएमजी की नई कोशिश है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   4 Sept 2026 9:11 PM IST












