शी चिनफिंग ने सीएमजी कार्यक्रम 'लिटिल ट्रंपेट' के शुभारंभ की 70वीं वर्षगांठ पर बधाई पत्र भेजा

शी चिनफिंग ने सीएमजी कार्यक्रम लिटिल ट्रंपेट के शुभारंभ की 70वीं वर्षगांठ पर बधाई पत्र भेजा
चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के कार्यक्रम "लिटिल ट्रम्पेट" के शुभारंभ की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर, सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने एक बधाई पत्र भेजा।

बीजिंग, 4 सितंबर (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के कार्यक्रम "लिटिल ट्रम्पेट" के शुभारंभ की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर, सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने एक बधाई पत्र भेजा।

अपने बधाई पत्र में शी चिनफिंग ने कहा कि 70 वर्षों से "लिटिल ट्रम्पेट" कार्यक्रम "बच्चों को अच्छी कहानियां सुनाने" के सिद्धांत का पालन कर रहा है और बच्चों की पीढ़ी दर पीढ़ी के स्वस्थ विकास में उनका साथ दे रहा है।

शी चिनफिंग ने बल देकर कहा कि इस नए आरंभिक बिंदु पर, मुझे आशा है कि आप लोग और बाल साहित्य एवं कला के क्षेत्र में काम करने वाले असंख्य कार्यकर्ता सद्गुणों को पोषित करने और प्रतिभाओं को निखारने के मूलभूत कार्य को कार्यान्वित करेंगे। समय के साथ कदम मिलाकर चलेंगे, बाल संस्कृति की उपजाऊ भूमि का पोषण करेंगे और सत्य, अच्छाई और सौंदर्य का प्रसार करने वाली तथा बच्चों द्वारा पसंद की जाने वाली उत्कृष्ट कृतियों का पूर्ण समर्पण से सृजन करेंगे। ताकि नैतिक, बौद्धिक, शारीरिक, सौंदर्यपरक और श्रम संबंधी शिक्षा में सर्वांगीण रूप से निपुण समाजवादी निर्माताओं और उत्तराधिकारियों के निर्माण में अधिक योगदान दिया जा सके।

गौरतलब है कि "लिटिल ट्रम्पेट" का प्रसारण 4 सितंबर, 1956 को हुआ था और यह नए चीन में विशेष रूप से प्रीस्कूल बच्चों के लिए बनाया गया पहला रेडियो कार्यक्रम था। अब यह एक ब्रांड बन चुका है जो रेडियो, टेलीविजन, नई मीडिया और कैंपस रेडियो स्टेशनों को एकीकृत करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Sept 2026 9:31 PM IST

Tags

Next Story