कॉनकोर भर्ती 2026 मैनेजमेंट ट्रेनी समेत 77 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, 31 अगस्त से करें आवेदन
नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (कॉनकोर) ने मैनेजमेंट ट्रेनी सहित विभिन्न 77 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
कॉनकोर की ओर से जारी विभिन्न 77 रिक्तियों में मैनेजमेंट ट्रेनी (सी एंड ओ) के 25, मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट्स) के 9, मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट्स/अनुपालन) का 1, मैनेजमेंट ट्रेनी (तकनीकी) के 4, मैनेजमेंट ट्रेनी (एमआईएस) के 3, मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल) के 2, मैनेजमेंट ट्रेनी (पी एंड ए) के 2, असिस्टेंट ऑफिसर (सी एंड ओ) के 20, असिस्टेंट ऑफिसर (अकाउंट्स) के 2, असिस्टेंट ऑफिसर (तकनीकी) के 4, असिस्टेंट ऑफिसर (एमआईएस) के 2 और असिस्टेंट ऑफिसर (सिविल) के 3 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त के सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे कॉनकोर की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पदों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि के शाम रात 11.55 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 28 से 32 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा और/या इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 40,000 से 1,60,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि कॉनकोर की ओर से संबंधित पदों के लिए भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी का विस्तृत नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के पहले जारी किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए अभ्यर्थियों को समय-दर-समय ऑफिशियल पोर्टल चेक करने की सलाह दी जाती है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   28 Aug 2026 8:35 PM IST












