कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं ने दीं धनतेरस की शुभकामनाएं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं ने दीं धनतेरस की शुभकामनाएं
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं।

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "धनतेरस के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी की कृपा से आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो, ऐसी हमारी कामना है।"

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने एक्स पोस्ट में लिखा, "आप सभी को धनतेरस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! यह शुभ अवसर हर घर में समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए। आशा, शांति और करुणा का प्रकाश हमें एक उज्ज्वल और समावेशी भविष्य की ओर ले जाए।"

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पोस्ट में लिखा, "धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कामना करता हूं कि त्यौहार आपके जीवन में आरोग्य, सुख और समृद्धि लाए।"

कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर लिखा, "सुख, समृद्धि, धन-धान्य एवं आरोग्य की कामना के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली लाए, यही मां लक्ष्मी जी से प्रार्थना करता हूं।"

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "आप सभी को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियाँ आएँ, आप खूब तरक्की करें और परिवार में सभी लोग स्वस्थ और खुशहाल रहें।"

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पोस्ट में लिखा, "आज 'धनतेरस' के पावन पर्व पर, देश-विदेश में रहने वाले सभी पंजाबियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि यह त्योहार आप सभी के परिवारों में खुशहाली, समृद्धि, आनंद और आशीर्वाद लेकर आए। आइए, हम सब मिलकर हर घर में खुशियां लाएं और अपने राज्य को एक बार फिर 'वाइब्रेंट पंजाब' (जीवंत पंजाब) बनाएं।"

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "धनतेरस का त्योहार सबके जीवन में खुशियां लेकर आए। मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से हर परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे, यही मेरी कामना है। सभी प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक्स पोस्ट में लिखा, "धनतेरस के शुभ अवसर पर, सभी को भौतिक और आध्यात्मिक समृद्धि का आशीर्वाद मिले।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story