कांग्रेस सांसद बोरदोलोई के इस्तीफे पर एनडीए सांसदों ने कहा- डूबती नाव से कूद रहे हैं नेता

कांग्रेस सांसद बोरदोलोई के इस्तीफे पर एनडीए सांसदों ने कहा- डूबती नाव से कूद रहे हैं नेता
असम में कांग्रेस के नागांव से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के पार्टी से इस्तीफे के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विभिन्न दलों के नेताओं ने इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस की स्थिति पर सवाल उठाए हैं।

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। असम में कांग्रेस के नागांव से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के पार्टी से इस्तीफे के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विभिन्न दलों के नेताओं ने इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस की स्थिति पर सवाल उठाए हैं।

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस जमीनी मुद्दों से कट चुकी है। बिहार में जब हम देख रहे थे, हमें लगता था कि जो मुद्दा जनता के बीच है ही नहीं, उस मुद्दे को लेकर कांग्रेस यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस जमीन से कट चुकी है। बिहार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के केवल 6 विधायक रह गए, उनमें से भी बहुत पार्टी से नाराज हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस नेतृत्वविहीन लग रही है।

असम से कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के पार्टी से इस्तीफे पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "कांग्रेस पार्टी में कुछ बचा है क्या? कांग्रेस खत्म होने वाली है। अगर गौरव गोगोई कल पार्टी से इस्तीफा दे दें तो यह चौंकाने वाली बात नहीं होगी।"

भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, "कांग्रेस पूरी तरह टूट के कगार पर है। कांग्रेस के शीर्ष नेता का कोई नियंत्रण उनके सांसदों-विधायकों पर नहीं रह गया है। कांग्रेस कमजोर हो गई है और पूरी तरह से टूटने वाली है। असम का प्रकरण संकेत है कि कांग्रेस अब पूरी तरह टूट के कगार पर है।"

वहीं, भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा, "कोई भी डूबती हुई नाव में नहीं रहना चाहता और जिस पार्टी का नेतृत्व कमज़ोर और बेअसर हो, उसमें भला कौन रहेगा।"

भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा, "कांग्रेस का हर गढ़ ढह रहा है और पार्टी कार्यकर्ताओं को अब अपने नेताओं पर कोई भरोसा नहीं रहा। आज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के ख़िलाफ़ पूरी तरह से एक धारणा बना ली है।"

कांग्रेस सांसद के इस्तीफे पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "पूरे देश में कांग्रेस में भगदड़ मची है। राहुल गांधी की भूमिका किसी भी हालत में देशहित में नहीं है। भाजपा का विरोध करते-करते वे देश का विरोध करने लगे हैं।"

बता दें कि असम के पूर्व कैबिनेट मंत्री और नगांव से दो बार सांसद रह चुके प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बोरदोलोई ने सोमवार को ही पार्टी हाईकमान को इस्तीफा देने को लेकर संकेत भी दे दिए थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 March 2026 1:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story