कांग्रेस ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, सीडब्ल्यूसी की बैठक में हुई चर्चा

कांग्रेस ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, सीडब्ल्यूसी की बैठक में हुई चर्चा
कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने बताया कि एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी () की बैठक में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मुद्दा उठाया।

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने बताया कि एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी () की बैठक में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मुद्दा उठाया।

मीडिया से बातचीत के दौरान मुकुल वासनिक ने कहा कि राहुल गांधी काफी समय से लगातार यह मांग कर रहे हैं कि चुनाव आयोग जिस तरह से चुनाव करा रहा है, वह गलत है और लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। ईवीएम से छेड़छाड़ का मुद्दा हो-चाहे वह कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार, पश्चिम बंगाल या असम में हुआ हो या अलग-अलग राज्यों में गड़बड़ियों के मामले हों, राहुल गांधी ने लगातार इन सभी मुद्दों को उठाया है।

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि राहुल गांधी जो मुद्दे लगातार उठाते रहे हैं, वे अब सच साबित हो रहे हैं। यह बात सिर्फ किसी एक व्यक्ति की नहीं है, बल्कि संवैधानिक संस्था 'चुनाव आयोग' के कामकाज की है। चाहे ज्ञानेश कुमार हों या उनसे पहले राजीव कुमार, चुनाव आयोग की स्थिति लगातार खराब होती गई है। साथ ही पूरा सिस्टम धीरे-धीरे दीमक की तरह खोखला होता जा रहा है।

कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि बैठक में एसआईआर और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही, देश के मौजूदा हालात पर भी बातचीत हुई। कांग्रेस सांसद नसीर हुसैन ने कहा कि यह बैठक एसआईआर और सीईसी के मुद्दे पर हुई। हमने इस पर विस्तार से चर्चा की। हमने अपनी पुरानी मांगें बरकरार रखी हैं और हम उन्हें लेकर लामबंद होंगे और आंदोलन करेंगे। हम ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगे।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर चुनाव चोरी करने का काम किया है। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में जनभावना को हराने का काम किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भाजपा की कठपुतली बनकर लोकतंत्र को चोट मारी है। उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उनका इस्तीफा हो। साथ ही हरियाणा में वोट चोरी से सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार को बर्खास्त कर विधानसभा भंग की जाए और राज्य में पुनः चुनाव कराए जाएं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Sept 2026 8:15 PM IST

Tags

Next Story