कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग पर पीलीभीत में 13 हजार वोटरों के डेटा से छेड़छाड़ का लगाया आरोप
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। एसआईआर को लेकर इंडी गठबंधन की बैठक में मतदाता सूची में गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 13 हजार से अधिक मतदाताओं के एपिक नंबर से जुड़े विवरण में बदलाव किए गए हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने कहा कि पार्टी इस मामले को लेकर निर्वाचन आयोग के समक्ष तथ्य रख चुकी है और अब जिला स्तर पर भी मतदाता सूचियों का सत्यापन कराया जाएगा।
एसआईआर को लेकर इंडी गठबंधन की बैठक पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "हम आरोप नहीं लगा रहे हैं बल्कि सबूत पेश कर रहे हैं। आप आरोपों की बात कर रहे हैं, आरोपों से तो इनकार किया जा सकता है लेकिन इसे आप कैसे झुठलाएंगे? हम दस्तावेजी सबूत दे रहे हैं। आप इसे गलत कैसे साबित करेंगे? 13,000 वोटों के साथ छेड़छाड़ होना कोई गलती नहीं हो सकती। जब 13,000 वोटों का मामला हो, तो इसे गलती नहीं कहा जा सकता।"
उन्होंने कहा, "देखिए, यह बहुत गंभीर मामला है। इसकी गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शायद इसका कभी पता ही नहीं चलता। यह तो संयोग था कि एक व्यक्ति अपना वोट चेक कर रहा था और उसी एपिक नंबर का इस्तेमाल करते हुए उसे इस गड़बड़ी का पता चल गया। इससे हमारी टीम सतर्क हो गई।
उन्होंने कहा कि चार-पांच दिनों तक मामले की गहन जांच करने के बाद जो आंकड़े सामने आए, वे चौंकाने वाले थे। 13,000 मतदाताओं के एपिक नंबरों के साथ जुड़े उनके टेलीफोन नंबर बदल दिए गए थे। यह पूरा काम एक जगह से (सेंट्रलाइज्ड तरीके से) किया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि चुनाव आयोग को लोकतंत्र को खत्म करने की जिम्मेदारी मिल गई है। ये बहुत दुखद है और राहुल गांधी ने पहले ही इस बारे में कह दिया था।
उन्होंने कहा कि हम लोग आरोप नहीं लगा रहे हैं, बल्कि सबूत पेश कर रहे हैं। आप आरोपों की बात कर रहे हैं, आरोपों से तो इनकार किया जा सकता है, लेकिन इसे आप कैसे झुठ लाएंगे? हम दस्तावेजी सबूत दे रहे हैं। आप इसे गलत कैसे साबित करेंगे? और ये गलती से नहीं हो सकता है कि 13,000 वोटों के साथ आप खेल कर दो। 13,000 वोटों का मामला हो, तो इसे गलती नहीं कहा जा सकता।"
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि आप लोकतंत्र को खत्म कर रहे हो, आप देश को किस रास्ते पर ले जाने का काम कर रहे हो, ये सबको पता है। इसकी जांच होनी चाहिए कि ये लोग किसके इशारे पर काम कर रहे हैं। आप मतदाता सूचियों के जरिए लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने एसआईआर पर कहा, "जिस तरह से पीलीभीत का प्रकरण सामने आया है, जिसमें 13 हजार से ज्यादा नाम 10 अप्रैल की एसआईआर की फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद जिस तरह से बदले गए, उनके एपिक नंबर सेम थे और उस एपिक नंबर पर नाम और पिता का नाम बदलकर, जो ऑनलाइन उनको दिखा रहा है, वो इस तरह की धांधली सामने आई थी। हमने काफी लोगों के बारे में अपने संगठन के माध्यम से, अपनी टीम के माध्यम से उसे वेरीफाई किया और हमने सारे तथ्यों के साथ उसको प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत किया।"
उन्होंने कहा कि इसका संज्ञान निर्वाचन आयोग ने लिया और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। हम लोग कह सकते हैं कि अब कांग्रेस आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं। हम प्रयास करेंगे कि हर जिले में हमारा संगठन इस तरह से इसका सत्यापन करे, जिससे लोगों को सहायता मिल सके और गलती सामने आ सके।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   22 Oct 2026 2:55 PM IST












