कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- 'पहले भी नहीं गाया और आगे भी नहीं गाऊंगा वंदे मातरम'
नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान सोनिया गांधी की ओर से पूरा 'वंदे मातरम' गाने से रोकने पर विवाद के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि वे 'वंदे मातरम' नहीं गाएंगे।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैं कहीं तक (वंदे मातरम) नहीं गाता था और आगे भी कहीं तक नहीं गाऊंगा। बस खड़ा हो जाऊंगा। मैं बिल्कुल भी नहीं गाऊंगा। मेरा संवैधानिक अधिकार है। मैं अपने धर्म का पालन करूंगा।"
सोनिया गांधी के 'वंदे मातरम' को पूरा गाने से रोकने की कोशिश पर भाजपा के हमलों को लेकर इमरान मसूद ने कहा, "आपको (भाजपा) को 'वंदे मातरम' का प्रेम हो रहा है, तो करो। हमें क्या फर्क पड़ता है? हमें जितना गाना है, उतना ही गाना है। हम वही करेंगे।"
दरअसल, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में 'वंदे मातरम' के गायन के बीच कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी पास खड़े मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं से बातचीत करते हुए नजर आईं।
भाजपा ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने पूरा राष्ट्रीय गीत के गायन को रोकने की कोशिश की। पार्टी ने सोनिया गांधी पर राष्ट्रीय गीत के अपमान का भी आरोप लगाया।
केरल में भी अधूरा राष्ट्रीय गीत गाए जाने पर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस सांसद ने कहा, "पहले 'वंदे मातरम' का पूरा इतिहास पढ़ लें। उसके बाद मुझे बात कीजिएगा। ये कहां से आया था, किस तरह लिखा गया था और क्यों लिखा गया था, पूरा पढ़ लीजिए।"
कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि लोगों में गलत नैरेटिव बनाया जा रहा है। ये बिल्कुल ठीक नहीं है। आप मजबूर नहीं कर सकते हैं।
इसी बीच, इमरान मसूद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एनटीए को लेकर उठाए गए सवालों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी के सवाल वाजिब हैं। इसी से देश के नौजवान परेशान हैं।" इससे पहले, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एनटीए गलती करती है, लेकिन इसकी सजा छात्रों को भुगतनी पड़ती है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   17 Aug 2026 1:26 PM IST












