भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के छह चेहरे शामिल, गजेंद्र बने राष्ट्रीय महामंत्री

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के छह चेहरे शामिल, गजेंद्र बने राष्ट्रीय महामंत्री
इस टीम में मध्य प्रदेश से 6 लोगों को जगह मिली है । भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारी की टीम में मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है तो वही गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है । इसके अलावा कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

भोपाल 17 अगस्त (आईएएनएस) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में मध्य प्रदेश से 6 लोगों को जगह मिली है । भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारी की टीम में मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है तो वही गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है । इसके अलावा कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल का संयोजक बनाया गया है, इसके अलावा बंशीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है वही आशीष अग्रवाल को मीडिया से संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है । राज्य से जिन नेताओं को पदाधिकारी बनाया गया है उसमें जातीय समीकरण का भी खास ख्याल रखा गया है। इन पदाधिकारियों में एक अनुसूचित जाति से एक अनुसूचित जनजाति से दो पिछड़ा वर्ग से और दो सामान्य वर्ग से हैं । इसमें एक महिला भी है। जिन पदाधिकारियों को जगह मिली है उनमें से अधिकांश नए चेहरे हैं ।

राष्ट्रीय इकाई में नियुक्तियों के बाद अब राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है क्योंकि यही कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्तियां होने के बाद ही मंत्रिमंडल में फ़ेरबदल या विस्तार होगा । इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी राज्य के लोगों को जगह मिल सकती है इस बात की भी चर्चा है ।

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Aug 2026 5:21 PM IST

Tags

Next Story