गर्मियों में सीमा पार पर्यटन लोकप्रिय
बीजिंग, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अब गर्मियों में घूमने का पीक सीजन है। सीमा पार पर्यटन और पारिवारिक यात्रा लोकप्रिय बनी हुई है। 8 और 9 अगस्त को चीन के क्वांगतोंग प्रांत के चूहाई शहर और मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के बीच स्थित कोंगपेई पोर्ट पर गर्मियों की छुट्टियों के बाद से लोगों की भारी भीड़ रही।
चूहाई और मकाओ के बीच दो तरफा आने-जाने यात्रियों की संख्या में बड़ा इजाफा दर्ज हुआ। कोंगपेई के सीमा निरीक्षण स्टेशन के आंकड़ों के अनुसार, इस सप्ताह स्टेशन ने करीब 8 लाख 50 हजार बार आने-जाने वाले यात्रियों का निरीक्षण किया।
गर्मियों का मौसम आने के बाद मकाओ में सांस्कृतिक पर्यटन कार्यक्रम और खपत के प्रोत्साहन में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इससे भीतरी इलाके के तमाम पर्यटक मकाओ का दौरा करने के लिए आकर्षित हुए।
आंकड़ों के अनुसार, कोंगपेई पोर्ट पर बाहर जाने का सबसे ज्यादा समय रोज सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होता है। बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए मकाओ जाते हैं। वहीं, रोज दोपहर बाद 4 बजे से शाम को 9 बजे तक वापसी की व्यस्ततम यात्रा अवधि होती है। सीमा शुल्क निकासी में दबाव काफी बढ़ गया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   10 Aug 2026 10:13 PM IST












