मध्य प्रदेश में बारिश का कहर, 98 लोगों की जिंदगी बचाई गई

मध्य प्रदेश में बारिश का कहर, 98 लोगों की जिंदगी बचाई गई
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है, नदी नाले तूफान पर है और बस्तियों में भी पानी भर गया है। इन आपदा पूर्ण स्थितियों में राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल एवं होमगाईस की टीमें ने राहत और और बचाव कार्य में लगी है। इन टीमों ने सोमवार को 98 लोगों की जान बचाई है।

भोपाल, 10 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है, नदी नाले तूफान पर है और बस्तियों में भी पानी भर गया है। इन आपदा पूर्ण स्थितियों में राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल एवं होमगाईस की टीमें ने राहत और और बचाव कार्य में लगी है। इन टीमों ने सोमवार को 98 लोगों की जान बचाई है।

होमगार्ड, सिविल डिफेंस और आपदा प्रबंधन (एसडीईआरएफ) की महानिदेशक प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्‍तव ने बताया कि 10 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों से जलभराव एवं बाढ़ में नागरिकों के फंसने की आपातकालीन सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिस पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए गए। दिनभर चले इन अभियानों के दौरान जवानों द्वारा 98 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत पहुंचाई गई तथा 7 गोवंश एवं 4 पालतू पशुओं का भी सुरक्षित बचाव किया गया।

सीहोर जिले में नाले का जलस्तर अचानक बढ़ने से आपदा की गंभीर स्थिति निर्मित हो गई। थाना सीहोर अंतर्गत ग्राम जामनी में नाले के उफान के कारण घर में फंसी 23 वर्षीय गर्भवती महिला गीता राजपूत एवं उनके परिवार के 3 अन्य सदस्यों के फंसे होने की सूचना मिली।

एसडीईआरएफ और होमगार्ड्स की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रबर बोट की सहायता से अत्यधिक सावधानीपूर्वक गर्भवती महिला एवं तीनों परिजनों को जलभराव से सुरक्षित बाहर निकाला और एम्बुलेंस तक पहुंचाया।

इसके अतिरिक्त, सीहोर के थाना अहमदपुर में भी जलभराव के बीच फँसे 4 नागरिकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। राजधानी भोपाल के थाना सूखी सेवानिया अंतर्गत ग्राम बालमपुर में डैम की दीवार टूटने के कारण बाढ़ का पानी तेजी से रिहायशी क्षेत्र में घुस गया। बढ़ते जलस्तर के बीच फंसे 19 नागरिकों तथा 4 पालतू पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

सूखी सेवानिया क्षेत्र में नाले के तेज बहाव से उपजे जलभराव में फंसे 4 व्यक्तियों को क्विक रिस्पांस टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। विदिशा जिले के थाना करारिया अंतर्गत ग्राम बामनखेड़ा में जलभराव की गंभीर स्थिति निर्मित होने से 15 मजदूर फंस गए थे, सभी 15 श्रमिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

वहीं, विदिशा के ही ग्राम पथरिया में जलभराव में फंसे 4 नागरिकों को भी रेस्क्यू टीम द्वारा सफलतापूर्वक सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया। खंडवा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ओंकारेश्वर स्थित अभयपुरी घाट पर स्नान के दौरान 3 श्रद्धालु अचानक नदी के तेज बहाव में बहने लगे।

घाट पर तैनात जवानों ने बिना समय गंवाए अदम्य साहस का परिचय दिया और लाइफ जैकेट की सहायता से उफनती नदी में कूदकर तीनों श्रद्धालुओं को सुरक्षित बहाव से बाहर निकाल लिया। जवानों की इस त्वरित सतर्कता एवं जांबाजी से तीन अमूल्य जानें बचाई जा सकीं।

राजगढ़ जिले के थाना खिलचीपुर अंतर्गत ग्राम बाधाहेड़ी में मंदिर के चारों तरफ पानी भर जाने के कारण छत पर शरण लिए 15 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Aug 2026 10:33 PM IST

Tags

Next Story