शनचन के विभिन्न पोर्टों पर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक
बीजिंग, 10 अगस्त (आईएएनएस)। एपेक नेताओं के 33वें अनौपचारिक सम्मेलन की काउंटडाउन शुरू होने के चलते चीन के शनचन पोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।
शनचन के सीमा निरीक्षण जनरल स्टेशन के आंकड़ों के अनुसार, 4 अगस्त तक विदेशी लोगों ने 50 लाख से अधिक बार शनचन पोर्ट से प्रवेश और निकास किया। यह संख्या वर्ष 2025 से 58 दिन पहले हासिल की गई।
इस साल से चीन की वीजा मुक्त नीति का दायरा लगातार बढ़ा। शनचन के विभिन्न पोर्टों पर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई। विदेशी लोगों ने 12 लाख 69 हजार बार वीजा मुक्त नीति से चीन आए। चीन आने वाले सभी विदेशी लोगों में इसका अनुपात 50.9 प्रतिशत है और पिछले साल से 47.5 फीसदी ज्यादा है।
बताया जाता है कि 9 अगस्त की शाम को 6 बजे तक एपेक अर्थव्यवस्थाओं के विदेशी लोगों ने 35 लाख 1 हजार बार शनचन पोर्ट से प्रवेश और निकास किया। सभी विदेशी लोगों में इसका अनुपात 67.3 प्रतिशत है और पिछले साल की तुलना में 23.76 फीसदी अधिक है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   10 Aug 2026 10:13 PM IST












