ओडिशा कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 मरीजों की मौत

ओडिशा  कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 मरीजों की मौत
ओडिशा के कटक में सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में सुबह 2:30 बजे आग लग गई। आग लगने से 10 मरीजों के मरने की पुष्टि मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने की है। सूचना पर पहुंचे तीन दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया और मरीजों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

कटक, 16 मार्च (आईएएनएस)। ओडिशा के कटक में सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में सुबह 2:30 बजे आग लग गई। आग लगने से 10 मरीजों के मरने की पुष्टि मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने की है। सूचना पर पहुंचे तीन दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया और मरीजों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने कहा, "एससीबी मेडिकल के ट्रॉमा केयर सेंटर में आग लग गई, जिससे ट्रॉमा आईसीयू, उससे सटे आईसीयू और पहली मंजिल पर स्थित वार्ड प्रभावित हुए, जहां 23 मरीजों का इलाज चल रहा था। आग लगने से 7 मरीजों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अस्पताल में स्थानांतरित करने के बाद 3 और मरीजों की मृत्यु हो गई। हमारे सुरक्षा और चिकित्सा कर्मचारियों ने बचाव अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।"

मुख्यमंत्री ने एससीबी मेडिकल ट्रॉमा केयर आईसीयू में हुई भीषण अग्निकांड पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अग्निकांड में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से 25 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात की और उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री विभाग और चिकित्सा अधिकारियों को आईसीयू से स्थानांतरित किए गए अन्य मरीजों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने आग लगने की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।

वहीं, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव अश्वथी एस. का कहना है, "हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी लोगों की देखभाल करना है, हमने अपने डॉक्टरों को उन्हें पर्याप्त सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं, फिलहाल हम चिकित्सा आईसीयू में हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2026 8:58 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story