डीएएचवी भर्ती 2026 फील्ड असिस्टेंट/एन्यूमरेटर के 72 पदों पर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदन
दिसपुर, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, पशुपालन और पशु चिकित्सा निदेशालय (डीएएचवी), असम ने केंद्र प्रायोजित योजना 'इंटीग्रेटेड सैंपल सर्वे' (आईएसएस) के अंतर्गत फील्ड असिस्टेंट (सांख्यिकी)/एन्यूमरेटर के कुल 72 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
डीएएचवी-असम की ओर से फील्ड असिस्टेंट (सांख्यिकी)/एन्यूमरेटर पोस्ट के लिए जारी 72 रिक्तियों में ओपन कैटेगरी के 37 (महिलाओं के लिए आरक्षित-आरएफडब्ल्यू के 11), ओबीसी/एमओबी के लिए आरक्षित के 18 (आरएफडब्ल्यू के 6), ओबीसी चाय जनजाति और आदिवासी समुदाय के लिए आरक्षित का 1, एससी के लिए आरक्षित के 5 (आरएफडब्ल्यू के 2), एसटी (पी) के लिए आरक्षित के 7 (आरएफडब्ल्यू के 2), एसटी (एच) के लिए आरक्षित के 4 (आरएफडब्ल्यू का 1), पीडब्ल्यूबीडी के लिए आरक्षित के 3 (अंधापन और कम दृष्टि पीएच-ए का 1, बहरापन और सुनने में कठिनाई पीएच-बी का 1 और लोकोमोटर विकलांगता आदि पीएच-सी का 1) और पूर्व-सैनिक के 2 पद शामिल हैं।
फील्ड असिस्टेंट (सांख्यिकी)/एन्यूमरेटर के 72 पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर के सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे डीएएचवी-असम की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री, जिसमें ग्रेजुएशन लेवल पर स्टैटिस्टिक्स, इकोनॉमिक्स, मैथमेटिक्स, सोशल साइंस, सोशियोलॉजी या साइकोलॉजी का कम से कम एक पेपर पढ़ा हो, या किसी भी विषय में बैचलर डिग्री के साथ ही 12वीं कक्षा में मैथमेटिक्स में कम से कम 50 अंक हों। इसके अलावा, कैंडिडेट्स ने एचएलएससी में इंग्लिश और कोई एक लोकल भाषा (असमिया, बंगाली, बोडो) विषय के तौर पर पढ़ी हो। इसके साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, मेरिट सूची, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की बेसिक सैलरी 14,000 से 70,000 रुपये के बीच, साथ ग्रेड-पे 5,600 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   9 Oct 2026 3:13 PM IST












