दक्षिण एशियाई देशों ने अवैध वन्यजीव व्यापार से निपटने में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया

दक्षिण एशियाई देशों ने अवैध वन्यजीव व्यापार से निपटने में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया
दक्षिण एशियाई वन्यजीव प्रवर्तन नेटवर्क के आठ सदस्य देशों ने 11 सितंबर को काठमांडू घोषणापत्र को अपनाया, जिसमें समन्वित कानून प्रवर्तन, वित्तीय जांच और आपराधिक न्याय सहयोग के माध्यम से अवैध वन्यजीव व्यापार से निपटने के लिए क्षेत्रीय प्रयासों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

बीजिंग, 12 सितंबर (आईएएनएस)। दक्षिण एशियाई वन्यजीव प्रवर्तन नेटवर्क के आठ सदस्य देशों ने 11 सितंबर को काठमांडू घोषणापत्र को अपनाया, जिसमें समन्वित कानून प्रवर्तन, वित्तीय जांच और आपराधिक न्याय सहयोग के माध्यम से अवैध वन्यजीव व्यापार से निपटने के लिए क्षेत्रीय प्रयासों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

दक्षिण एशियाई वन्यजीव प्रवर्तन नेटवर्क दक्षिण एशियाई देशों का एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। इसकी पहली आम सभा 10 से 11 सितंबर तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित की गई थी।

काठमांडू घोषणापत्र में कहा गया है कि अवैध वन्यजीव व्यापार न केवल जैव विविधता बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य, कानून के शासन, सुरक्षा और सतत विकास के लिए भी खतरा है। सदस्य देशों ने अवैध वन्यजीव व्यापार से निपटने के लिए अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

घोषणापत्र में वन्यजीव तस्करों द्वारा डिजिटल प्रौद्योगिकियों और सीमा सुरक्षा खामियों का फायदा उठाने पर चिंता व्यक्त की गई है, और सदस्य देशों ने सम्बंधित अपराधों से निपटने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ाने का संकल्प लिया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Sept 2026 9:53 PM IST

Tags

Next Story