दक्षिणी दिल्ली में पिता-पुत्र की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में शुक्रवार देर रात पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल के मुताबिक, जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि यह वारदात पिछले विवादों के कारण चली आ रही पुरानी दुश्मनी की वजह से हुई है।
डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 09:30 बजे पीएस सीआर पार्क पुलिस को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल से सूचना मिली कि सीआर पार्क इलाके के अलकनंदा स्थित तारा अपार्टमेंट के 3 लोगों को गंभीर हालत में उनके रिश्तेदारों द्वारा भर्ती कराया गया था। जांच करने पर डॉक्टरों ने राकेश सूद (62) और बेटे करण सूद (2) को मृत घोषित कर दिया, जबकि चचेरे भाई राहुल को चोटें आई थीं और उनका इलाज चल रहा था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि तारा अपार्टमेंट का रहने वाले आरोपी असद ने पीड़ितों पर हमला किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पीएस सीआर पार्क थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।
बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। हमले के बाद उसे घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई मोहित ने आरोप लगाया था कि उसके भाई रोहन को पहले से ही निशाना बनाया जा रहा था। आरोपी लड़का पहले भी रोहन पर चाकू से हमला कर चुका था, लेकिन उस समय मामला शांत हो गया था और सख्त कार्रवाई नहीं हुई। घटना वाले दिन आरोपी ने रोहन को बुलाया और फिर 3-4 लड़कों के साथ उसे एक तरफ ले गया। वहां ले जाकर उस पर चाकू से हमला किया गया।
सुनीता नाम की एक महिला ने भी बताया कि पहले भी रोहन को चाकू मारा गया था, लेकिन उस समय मामला आपसी समझौते के नाम पर खत्म कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि वह तीन भाइयों में से एक था और अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार का कहना है कि आरोपी पक्ष की तरफ से सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। पहले भी इस मामले को दबाने की कोशिश की गई थी और पुलिस तक बात पहुंचने के बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 April 2026 9:11 AM IST












