'डीसी के खिलाफ मैच एकतरफा था, मजा नहीं आया,' एमआई की हार से टूटा फैंस का दिल

डीसी के खिलाफ मैच एकतरफा था, मजा नहीं आया, एमआई की हार से टूटा फैंस का दिल
मुंबई इंडियंस (एमआई) को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 8वें मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने एमआई के फैंस का दिल तोड़ा है। हालांकि, इन फैंस ने डीसी के बल्लेबाज समीर रिजवी की तारीफ भी की, जो महज 10 रन से अपना पहला आईपीएल शतक चूक गए।

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 8वें मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने एमआई के फैंस का दिल तोड़ा है। हालांकि, इन फैंस ने डीसी के बल्लेबाज समीर रिजवी की तारीफ भी की, जो महज 10 रन से अपना पहला आईपीएल शतक चूक गए।

शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। इस पारी में रोहित शर्मा ने 35 रन, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 51 रन का योगदान दिया।

इसके जवाब में डीसी ने समीर रिजवी और पथुम निसांका की शानदार पारियों के दम पर 18.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। निसांका ने 30 गेंदों में 44 रन की पारी खेली, जबकि रिजवी ने 51 गेंदों में 7 छक्कों और 7 चौकों के साथ 90 रन की पारी खेली।

मुंबई इंडियंस की फैन आकांक्षा ने 'आईएएनएस' से कहा, "एमआई भले ही इस मैच को गंवा बैठी, लेकिन रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने शानदार खेल दिखाया। उनकी पारी देखकर बहुत मजा आया। इन खिलाड़ियों के आउट होने के बाद मेरे लिए मैच बोरिंग हो गया।"

परविंदर सिंह गिल ने कहा, "हम यहां मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने आए थे, लेकिन एमआई की हार से हमारा दिल टूट गया। मैच एकतरफा था, जिसे देखकर मजा नहीं आया। बुमराह भी इस मुकाबले में अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके। हालांकि, समीर रिजीव ने लगातार दूसरे मैच में अपना प्रभाव छोड़ है। उनकी पारी काबिल-ए-तारीफ थी।"

देवेंद्र सिंह ने कहा, "मैं यहां दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करने पहुंचा था। रिजवी ने शानदार बल्लेबाजी की। अक्षर पटेल ने बेहतरीन कप्तानी की। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की पकड़ नहीं थी। भले ही दिल्ली ने जल्द अपने 2 विकेट खो दिए, लेकिन इसके बाद रिजवी ने मैच डीसी की पकड़ में ला दिया।"

राम ने कहा, "मैं मुंबई इंडियंस को समर्थक हूं, लेकिन मेरी पसंदीदा टीम इस मैच को जीत नहीं सकी। रोहित शर्मा से मुझे खासा उम्मीदें थीं। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने मैच अपने नाम किया। रोहित शर्मा को पूरे मैच में मैदान पर होना चाहिए था। उनका फील्ड पर न होना एमआई के लिए नुकसानदायक रहा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 8:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story