डीसीपीयू-कैमूर में सपोर्ट पर्सन के 25 पदों पर निकली वैकेंसी, 30 से 65 वर्ष के उम्मीदवारों के पास सुनहरा मौका

डीसीपीयू-कैमूर में सपोर्ट पर्सन के 25 पदों पर निकली वैकेंसी, 30 से 65 वर्ष के उम्मीदवारों के पास सुनहरा मौका
नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू), कैमूर ने संविदा के आधार पर सहायक व्यक्ति (सपोर्ट पर्सन) के कुल 25 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें जनरल के 9, बीसी/ईबीसी के 5, माइनॉरिटी के 5 और एससी/एसटी के 6 पद शामिल हैं।

पटना, 2 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू), कैमूर ने संविदा के आधार पर सहायक व्यक्ति (सपोर्ट पर्सन) के कुल 25 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें जनरल के 9, बीसी/ईबीसी के 5, माइनॉरिटी के 5 और एससी/एसटी के 6 पद शामिल हैं।

सपोर्ट पर्सन के इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सामाजिक कार्य (एमएसडब्ल्यू)/सोशियोलॉजी/साइकोलॉजी/चाइल्ड डेवलपमेंट या लॉ में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री; या चाइल्ड राइट्स/काउंसलिंग में डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 3 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 9,000 रुपए प्रति केस होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीसीपीयू-कैमूर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद वहां संबंधित पोस्ट के लिए जारी एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'सहायक निर्देशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, समाहरणालय परिसर स्थित कोषागार कार्यालय के बगल में भभुआ, कैमूर (बिहार), पिन-821101' पते पर डाक के माध्यम से तय समय सीमा के अंदर पहुंचा दें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Sept 2026 1:57 PM IST

Tags

Next Story