सतना न्यूज: बाढ़ में बहकर आया अजगर,

पेड़ पर चढ़कर बचाई जान;

डिजिटल डेस्क सतना। लगातार बारिश से आम जन के साथ जानवरों और जीव-जंतुओं के लिए भी मुसीबत बढती जा रही है। इसी बीच पिछले कयी दिनों जारी बारिश से सितावा नदी में आई बाढ़ के साथ एक अजगर बहकर बिरसिंहपुर के वार्ड क्रमांक-5 तक पहुंच गया। नदी किनारे पहुंचे लोगों ने देखा कि अजगर तेज बहाव से बचने के लिए एक पेड़ पर चढ़ा हुआ है। अजगर को देखकर आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिरसिंहपुर वन विभाग को दी, लेकिन काफी देर तक वन विभाग की टीम या कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने वन विभाग से जल्द रेस्क्यू कर अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।


Created On :   2 Sept 2026 2:26 PM IST

Tags

Next Story