- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- रेल कोच रेस्टोरेंट के पास मिली...
Satna news: रेल कोच रेस्टोरेंट के पास मिली अज्ञात लाश

डिजिटल न्यूज़ सतना
रेलवे स्टेशन परिसर में रेल कोच रेस्टोरेंट के पास अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फैल गई, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 55 वर्षीय अधेड़ बीते काफी समय से स्टेशन परिसर में ही भिक्षा मांगकर गुजर-बशर कर रहा था। सोमवार की शाम को कुछ लोगों ने रेल कोच रेस्टोरेंट के पास उसे पड़े देखा, मगर ध्यान नहीं दिया। जब कई घंटों तक भिच्छुक के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई, तब संदेह के आधार पर जीआरपी चौकी में सूचित किया गया, तब मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने प्राथमिक जांच-पड़ताल के बाद लाश को जिला अस्पताल की मरचुरी में शिफ्ट करा दिया। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी ने सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित करने के साथ दूसरे थानों की पुलिस से भी मदद मांगी है।
Created On :   1 Sept 2026 2:23 PM IST
Next Story











