Satna news: अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल

अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल

डिजिटल न्यूज़ सतना

कोटर पुलिस ने नाबालिग को अगवा कर दैहिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले ग्रामीण इलाके से 15 वर्षीय लडक़ी लापता हो गई थी, जिसके परिजन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। इस दौरान मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की मदद से मिले सुराग पर गुजरात में दबिश देकर नाबालिग को खोज निकाला गया, जिसने पूछताछ में पवईया निवासी सनीदयाल 22 वर्ष पर बहला-फुसलाकर घर भगा लाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का खुलासा किया, मगर आरोपी युवक गिरफ्त में नहीं आया। ऐसे में पीडि़ता को सतना वापस लाकर कोर्ट में बयान के पश्चात प्रकरण में रेप और पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाते हुए आरोपी तलाश तेज कर दी गई। अंतत: सोमवार की सुबह पुख्ता खबर लगते ही पुलिस टीम ने गांव में दबिश देते हुए आरोपी सनीदयाल को पकड़ लिया, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Created On :   1 Sept 2026 2:52 PM IST

Tags

Next Story